
वाराणसी: सावन में बाबा विश्वनाथ के भक्तों को मिलेगा मंदिर परिसर का तोहफा, नहीं लगेगी सड़कों पर कतार
AajTak
जैसे-जैसे सावन माह नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर तैयारियों का दौर भी तेज होता जा रहा है.
कोरोना काल में सिर्फ रिश्तों में दूरी नहीं आई थी, भक्त भी अपने भगवान से दूर हो लिए थे. मंदिर बंद रहे और भक्तों को भगवान के दर्शन नहीं हो पा रहे थे. लेकिन अब जैसे-जैसे स्थिति सुधर रही है, मंदिर भी खुल रहे हैं और भक्तों का आना भी शुरू हो गया है. अब काशी विश्वनाथ मंदिर में भी भक्तों के लिए खास इंतजाम किया जा रहा है.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









