
वाराणसी: रविदास जयंती पर चन्नी ने टेका मत्था, योगी और राहुल-प्रियंका भी आएंगे
AajTak
संत रविदास जयंती पर वाराणसी में स्थित उनके मंदिर के दर्शन करने के बाद पंजाब सीएम चन्नी ने कहा, 'मैं गुरु का आशीर्वाद लेने वाराणसी आया हूं. अगर गुरु के घर आने पर किसी को राजनीति नजर आती है तो आती रहे.
देशभर में आज संत रविदास जयंती मनाई जा रही है. उनकी 645वीं जयंती पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित उनकी जन्म स्थली सीर गोवर्धनपुर में बने मंदिर पहुंचे. मंदिर पहुंचकर सीएम चन्नी ने माथा टेका और वहां मौजूद गुरु निरंजन दास से आशीर्वाद लिया. Uttar Pradesh | Punjab CM Charanjit Singh Channi offers prayers at Ravidas Temple in Varanasi on the occasion of Ravidas Jayanti pic.twitter.com/BrbpiLbdKx

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










