
वाराणसी में डाकघर ने वाटरप्रूफ डिजायनर राखी लिफाफे जारी किए, कीमत सिर्फ 10 रुपया
AajTak
वाटरप्रूफ लिफाफे के बाएं हिस्से के ऊपरी भाग में भारतीय डाक के लोगो और रक्षाबंधन की डिजायन के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाहिने तरफ 'हैप्पी राखी' लिखा गया है. राखी लिफाफे के पीछे आजादी का अमृत महोत्सव और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश भी अंकित है.
इस साल रक्षाबंधन पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा और इसके लिए डाक विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने विशेष रूप से निर्मित रंगीन डिजायनदार वाटरप्रूफ राखी लिफाफे कैंट प्रधान डाकघर में आयोजित एक कार्यक्रम में जारी किए. अब वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन- वाराणसी, भदोही, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया जिले के डाकघरों में ये लिफाफे बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ये डिजायनर राखी लिफाफे वाटरप्रूफ और सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत हैं., जिससे बारिश के मौसम में भी राखियां प्रभावित नहीं होंगी और बहनों की राखियां सुदूर रहने वाले भाइयों तक सुरक्षित पहुंच सकेंगी. 11 सेमी X 22 सेमी आकार के इन राखी लिफाफों की कीमत सिर्फ 10 रुपए है जो डाक शुल्क के अतिरिक्त है.
वाटरप्रूफ लिफाफे के बाएं हिस्से के ऊपरी भाग में भारतीय डाक के लोगो और रक्षाबंधन की डिजायन के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाहिने तरफ 'हैप्पी राखी' लिखा गया है. राखी लिफाफे के पीछे आजादी का अमृत महोत्सव और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश भी अंकित है.
पोस्टमास्टर जनरल यादव ने कहा कि रंगीन और डिजायनदार होने की वजह से इन्हें अन्य डाक से अलग करने में समय की बचत और रक्षाबंधन पर्व के पूर्व वितरण कराने में भी सहूलियत होगी.
प्रवर डाक अधीक्षक राजन राव और डाक अधीक्षक पीसी तिवारी ने बताया कि राखी लिफाफा प्रधान डाकघर वाराणसी, वाराणसी कैंट समेत हिंदू विश्वविद्यालय, लंका, सारनाथ, पं. दीन दयाल उपाध्यायनगर, वाराणसी सिटी, चंदौली मुख्य डाकघर, डीएलडब्लू, शिवपुर, कमच्छा, काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, ज्ञानपुर, भदोही, भेलूपुर, राजातालाब, सेवापुरी, चोलापुर, कबीरचौरा, बंगाली टोला, काशी आर.एस., महामंडल, सकलडीहा, धानापुर, चकिया, चोलापुर, चौबेपुर, रामनगर, मंगारी, मंडुवाडीह, गोपीगंज, औराई, महराजगंज, बड़ागांव, डाकघरों में भी उपलब्ध है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







