
वायुमंडल के ऊपर से आती है ये ईरानी मिसाइल... पहले वार में ही इजरायल को कर दिया बेहाल
AajTak
ईरान ने 19 जून 2025 को इज़रायल पर सेजिल मिसाइल दागी, जो दो-चरण वाली ठोस ईंधन बैलिस्टिक मिसाइल है. इसकी रेंज 2,000 किमी और वारहेड 500-700 किग्रा है. यह इसका पहला युद्धक इस्तेमाल था. इज़रायल ने इसे नष्ट करने का दावा किया. ईरान का यह हमला एक रणनीतिक संदेश था, जिससे क्षेत्रीय तनाव बढ़ सकता है.
19 जून 2025 को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इज़राइल पर एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल सेजिल (Sejil) दागी. यह पहली बार था जब इस मिसाइल का युद्ध में इस्तेमाल हुआ. ईरान का दावा है कि यह मिसाइल ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3 का हिस्सा थी, जिसके तहत उसने इज़रायल के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. हालांकि, इज़रायल ने कहा कि उसने इस मिसाइल को बीच में ही नष्ट कर दिया. केवल इसके टुकड़ों से एक वाहन को मामूली नुकसान हुआ.
सेजिल मिसाइल क्या है?
सेजिल (फारसी में 'ब्रिम्स्टोन' या 'पका हुआ मिट्टी') ईरान द्वारा विकसित एक दो-चरण वाली, ठोस ईंधन (सॉलिड फ्यूल) मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) है. यह मिसाइल ईरान की पुरानी शहाब मिसाइलों का उन्नत संस्करण है, जो तरल ईंधन (लिक्विड फ्यूल) पर चलती थीं.
सेजिल का विकास 1990 के दशक के अंत में शुरू हुआ. इसका पहला सफल परीक्षण 13 नवंबर 2008 को हुआ. यह मिसाइल पूरी तरह से ईरान में डिज़ाइन और निर्मित है. इसे छोटी दूरी की मिसाइलों के अनुभव पर बनाया है.
यह भी पढ़ें: एक साथ दर्जनों धमाके... क्या ईरान ने इजरायल पर दागे थे 'क्लस्टर बम'? जानिए कितना खतरनाक

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








