
वायरल वीडियो पर इंडिगो की एयर होस्टेस के समर्थन में आए जेट एयरवेज के CEO, बोले- ग्राहक हमेशा सही होता है, जब तक...
AajTak
एयरलाइन जेट एयरवेज के सीईओ संजीव कपूर ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है. संजीव कपूर ने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर ये वीडियो पोस्ट किया और कुछ साल पहले का कुछ ऐसा ही अनुभव साझा किया. उन्होंने एयर होस्टेस के साथ सहानुभूति व्यक्त की और बताया कि कैसे कुछ यात्री अपने रूखे स्वभाव से केबिन क्रू के आत्मविश्वास को हिला देते हैं.
हाल ही में एयरलाइन इंडिगो की एक एयर होस्टेस और एक यात्री के बीच फ्लाइट में हुई गरमागर्म बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. आम तौर पर यात्रियों के गुस्से को चुपचाप सह जाने वाले केबिन क्रू को शायद पहली बार बदतमीजी का विरोध करते देखा गया.
जेट एयरवेज के CEO ने किया केबिन क्रू का समर्थन
इस बीच अब एक अन्य एयरलाइन जेट एयरवेज के सीईओ संजीव कपूर ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है. संजीव कपूर ने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर ये वीडियो पोस्ट किया और कुछ साल पहले का कुछ ऐसा ही अनुभव साझा किया. उन्होंने एयर होस्टेस के साथ सहानुभूति व्यक्त की और बताया कि कैसे कुछ यात्री अपने रूखे स्वभाव से केबिन क्रू के आत्मविश्वास को हिला देते हैं.
उन्होंने लिखा "जैसा कि मैंने पहले कहा है, चालक दल भी इंसान हैं. इस एयर होस्टेस को इस ब्रेकिंग पॉइंट पर आने में काफी समय लगा होगा. पिछले कई सालों में, मैंने क्रू को फ्लाइट में थप्पड़ खाते और गाली सुनते देखा है. कभी उन्हें 'नौकर' कहा जाता है तो कभी इससे भी बुरा. आशा है कि ये एयर होस्टेस इस दबाव के बावजूद अभी ठीक हो.”
'अपमान करना कभी भी ठीक नहीं है' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने एक 19 वर्षीय केबिन क्रू मेंबर द्वारा अनुभव की गई उस भयावह घटना को साझा किया, जिसे एक यात्री ने थप्पड़ मार दिया था. उन्होंने लिखा "मुझे कुछ साल पहले की एक घटना याद आती है, जहां सिर्फ 19 साल की उम्र की एक नई क्रू को एक यात्री द्वारा इसलिए थप्पड़ मार दिया गया था क्योंकि उसकी पसंद का खाना फ्लाइट में नहीं था. मैं उसी दिन उससे मिला था. वह दुखी थी और उसने कहा कि वह इसके लिए नौकरी करने नहीं आई है. उसने उसी दिन जॉब छोड़ दिया. इसके आगे कपूर ने जोर दिया कि मौखिक रूप से उल्टा सीधा बोलना या शारीरिक रूप से केबिन क्रू को कोई क्षति पहुंचाना या किसी भी तरह से उनका अपमान करना कभी भी ठीक नहीं है.
उन्होंने कहा “उस समय भारत में कोई अनियंत्रित यात्री नीति नहीं थी. यह उन घटनाओं में से एक थी जिसके कारण अंततः इससे जुड़ा नियम बनाया गया. जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, ग्राहक हमेशा सही होता है... जब तक कि वह गलत न हो. शारीरिक या मौखिक दुर्व्यवहार या अपमान कभी भी स्वीकार्य नहीं है.”

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








