
वायनाड से राहुल का उतरना पक्का, अमेठी पर सस्पेंस, खड़गे के दामाद भी रेस में... आज आ सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट
AajTak
आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए गुरुवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई. आज पार्टी पहली सूची जारी करेगी. राहुल गांधी के वायनाड से फिर चुनाव लड़ने पर सहमति बन गई है. प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर स्थिति साफ नहीं हो सकी है. वहीं, दिल्ली की 3 सीटों पर भी दावेदारों की भरमार है. CED की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अन्य नेता मौजूद रहे.
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में भी उम्मीदवारों को लेकर मंथन तेज हो गया है. गुरुवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने 40 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया. इस लिस्ट में केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे. उनका टिकट पर सहमति बन गई है. हालांकि, राहुल इस बार अपनी परंपरागत सीट अमेठी से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है. चुनावी उम्मीदवारों की रेस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद का नाम भी है. रायबरेली पर भी पार्टी की नजर है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 60 लोकसभा सीटों पर चर्चा की गई. इसमें दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और लक्षद्वीप की लोकसभा सीटें शामिल हैं. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल भी उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं.
'आज उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी कांग्रेस'
केरल में पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी ने वायनाड सीट के लिए राहुल गांधी का नाम सुझाया है. सूत्रों ने बताया कि पूरी संभावना है कि राहुल गांधी वायनाड से फिर चुनाव लड़ेंगे. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल गांधी वायनाड के अलावा अपनी पुरानी सीट अमेठी से भी मैदान में उतरेंगे या नहीं. कांग्रेस विधायक दल के नेता वीडी सतीसन ने बताया कि पार्टी केरल में 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जबकि चार सीटों पर सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे. सतीसन ने बताया कि सीईसी ने फैसला कर लिया है कि 16 सीटों पर कौन-कौन उम्मीदवार होंगे. AICC आज उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी.
'प्रियंका गांधी पर सस्पेंस बरकरार'
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी राजनीति पर सस्पेंस बना हुआ है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं. यह सीट पहले सोनिया गांधी के पास थी. लेकिन सोनिया के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद इस सीट पर पार्टी को नया उम्मीदवार देना है. अमेठी और रायबरेली दोनों सीटों को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है. कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने मांग की है कि गांधी परिवार के सदस्य को वहां से चुनाव लड़ना चाहिए. राहुल गांधी 2019 में अमेठी सीट से चुनाव हार गए थे. हालांकि, वे केरल के वायनाड से जीत गए थे. राहुल इससे पहले अमेठी से तीन बार सांसद रहे हैं.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







