
वानखेड़े को नवाब मलिक की चुनौती- सालभर में जाएगी नौकरी, जाना होगा जेल, NCB अफसर ने दीं शुभकामनाएं
AajTak
नवाब मलिक ने कई दिनों से एनसीबी के जोनल चीफ समीर वानखेड़े और उनके परिवार पर हमला बोल रहे हैं. मलिक ने गुरुवार को वानखेड़े को चुनौती देते हुए कहा है कि सालभर के भीतर उनकी नौकरी चली जाएगी.
बॉलीवुड में पिछले साल सामने आए कथित ड्रग्स मामले के बाद महाराष्ट्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियां कई बार आमने-सामने आ चुकी हैं. महाराष्ट्र सरकार एनसीबी समेत एजेंसियों पर राज्य को बदनाम करने का आरोप लगाती रही हैं. हाल में यह आरोप और भी तीखा और गंभीर हो गया है. एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक कई दिनों से एनसीबी के जोनल चीफ समीर वानखेड़े और उनके परिवार पर हमला बोल रहे हैं. मलिक ने गुरुवार को वानखेड़े को चुनौती देते हुए कहा है कि सालभर के भीतर उनकी नौकरी चली जाएगी. वहीं, मंत्री के जवाब में वानखेड़े ने कहा कि इसके लिए उनकी शुभकामनाएं हैं और अगर उन्हें मुंबई से ड्रग्स हटाने के लिए जेल भी जाना पड़ेगा तो वह मंजूर होगा. #WATCH मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है। मैं एक छोटा सरकारी अधिकारी हूं। वे(नवाब मलिक) बड़े मंत्री है। ड्रग्स हटाने के लिए अगर वे मुझे जेल में डालना चाहते हैं तो मैं उसका स्वागत करता हूं: NCP नेता नवाब मलिक के बयान पर NCB अधिकारी समीर वानखेड़े, मुंबई pic.twitter.com/B1KxQJGLyV

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










