
वादियों में बर्फीला तूफान... कुछ ही सेकेंड में होटलों के ऊपर छा गया गुबार, दहला देगा सोनमर्ग का ये वीडियो
AajTak
जम्मू-कश्मीर के फेमस टूरिस्ट प्लेस सोनमर्ग से एवलांच का भयावह वीडियो सामने आया है, जिसमें पहाड़ों के बीच से विशाल बर्फीला सैलाब गिरता नजर आ रहा है. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.
जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल सोनमर्ग से भयावह वीडियो सामने आया है, जिसमें पहाड़ों से अचानक टूटकर गिरता विशाल बर्फीला सैलाब यानी एवलांच नजर आ रहा है. यह खौफनाक मंजर होटल इलाके का है, जहां कुछ ही सेकंड में पहाड़ों के बीच बर्फ के गुबार ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
यह एवलांच मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित सोनमर्ग इलाके का है. वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे ऊंचे पहाड़ों से अचानक भारी मात्रा में बर्फ नीचे की ओर फिसलती है और कुछ ही पलों में विशाल बर्फीला बादल पूरे इलाके को कवर कर लेता है. एवलांच होटल जोन के ऊपर गिरा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
यहां देखें Video...
गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों के अनुसार, एवलांच होटल परिसर से थोड़ी दूरी पर रुक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद सुरक्षाबलों और प्रशासनिक टीमों ने इलाके का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया.
यह भी पढ़ें: घर-मकान, पेड़-पौधे, सड़कें... हर तरफ बर्फ ही बर्फ, औली से जोशीमठ तक चांदी से चमके पहाड़! Video
दरअसल, कश्मीर घाटी में बीते कुछ दिनों से लगातार भारी बर्फबारी हो रही है. खासकर सोनमर्ग और आसपास के पहाड़ी इलाकों में रिकॉर्ड स्तर की बर्फ जमा हुई है. अधिकारियों के मुताबिक, कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीब 6 फीट तक बर्फ जमा हो चुकी है. इसी वजह से पहाड़ी ढलानों पर दबाव बढ़ गया है, जिससे एवलांच का खतरा लगातार बना हुआ है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









