
वाइफ मेलानिया संग फुटबॉल मैच देखने पहुंचे थे ट्रंप... दर्शकों ने की हूटिंग, कैमरे में कैद हुआ पूरा वाकया- VIDEO
AajTak
ट्रंप पर पिछले साल पेन्सिलवेनिया में 14 जुलाई को एक चुनावी रैली के दौरान गोली चली थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे. एक गोली उनके बाएं कान को छूकर निकली थी. इस घटना के एक साल पूरा होने पर वह पत्नी के साथ फुटबॉल मैच देखने मेटलाइफ स्टेडियम आए थे.
पीएसजी और चेल्सी के बीच फीफा क्लब विश्व कप फाइनल देखने पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में काफी हूटिंग का सामना करना पड़ा. 79 वर्षीय ट्रंप के साथ उनकी पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और फीफा प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो भी थे. अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी राष्ट्रपति के साथ यह मुकाबला देखने पहुंचे थे.
जैसे ही डोनाल्ड ट्रंप स्टेडियम में दाखिल हुए, दर्शकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया. हालांकि, जंबोट्रॉन स्क्रीन पर जब उन्हें अमेरिकी राष्ट्रगान के दौरान 'स्टार्स एंड स्ट्राइप्स' (अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज) को सैल्यूट करते हुए दिखाए गया, तो दर्शकों की तालियां हूटिंग में बदल गईं. कैमरामैन ने यह सुनते ही कैमरा तुरंत ट्रंप से हटा लिया.
During the national anthem at the Club World Cup, the Jumbotron went to President Trump, who was standing and saluting next to FIFA president Gianni Infantino. Some boos rang out, and the screen quickly moved elsewhere. pic.twitter.com/9XY2MAr2vu
ट्रंप पर पिछले साल पेन्सिलवेनिया में 14 जुलाई को एक चुनावी रैली के दौरान गोली चली थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे. एक गोली उनके बाएं कान को छूकर निकली थी. इस घटना के एक साल पूरा होने पर वह पत्नी के साथ फुटबॉल मैच देखने मेटलाइफ स्टेडियम आए थे. चेल्सी के मैच जीतने के बाद, ट्रंप जब ट्रॉफी देने के लिए मैदान में उतरे, तो उन्हें फिर से हूटिंग का सामना करना पड़ा.
क्लब वर्ल्ड कप फाइनल में क्यों हुई ट्रंप की हूटिंग?
पिछले सप्ताह बढ़े राजनीतिक तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी, क्रिस्टी नोएम, टॉम ब्रैडी और अन्य के साथ एक जगह उपस्थित हुए थे. एपस्टीन फाइल्स के मामले में न्याय विभाग द्वारा किए गए व्यवहार को लेकर उनके प्रशासन को कड़ी जांच का सामना करना पड़ रहा है. राष्ट्रपति ट्रंप का कुछ विरोध उनकी इमिग्रेशन और टैरिफ पॉलिसी के कारण भी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











