
वसूली विवाद पर अमित शाह का उद्धव ठाकरे पर निशाना, कहा- नैतिकता का सवाल, सोचना चाहिए
AajTak
महाराष्ट्र में वसूली विवाद के बीच क्या राज्य के गृह मंत्री को हटा दिया जाना चाहिए, के सवाल पर अमित शाह ने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री को सलाह नहीं देना चाहता. लेकिन ये नैतिकता का सवाल है, उनको सोचना चाहिए.'
बंगाल में जारी चुनावी जंग के इतर महाराष्ट्र में भी पिछले कुछ दिनों से सियासी घमासान मचा हुआ है. मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की ओर से लिखे पत्र के बाद उठा बवाल खत्म नहीं हो रहा है. बीजेपी इस मुद्दे पर लगातार हमलावर है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं उद्धव ठाकरे को सलाह नहीं दूंगा, लेकिन ये नैतिकता का सवाल है, उनको सोचना चाहिए. महाराष्ट्र के गृह मंत्री पर गंभीर आरोप लगे हैं और मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर ने अपनी चिट्ठी में राज्य के गृह मंत्री पर महीना वसूली करवाने का आरोप लगाया, इस पर केंद्र के हस्तक्षेप पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आजतक से खास बातचीत में कहा, 'सिर्फ पुलिस कमिश्नरों का सवाल नहीं है. कुछ और ऑब्जर्वर्स ने भी चिट्ठी लिखी है. मैं अभी चुनावी अभियान में हूं.'
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









