
वसूली मामले में देशमुख के इस्तीफे पर, जावेड़कर बोले - 'उद्धव ठाकरे सरकार की खुल गई पोल'
AajTak
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसे लेकर रविशंकर प्रसाद ने उद्धव सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आखिर इस मामले में सीएम उद्धव कब बोलेंगे.
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसे लेकर रविशंकर प्रसाद ने उद्धव सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आखिर इस मामले में सीएम उद्धव कब बोलेंगे. आखिर #AnilDeshmukh को इस्तीफा देना पड़ा। इससे उद्धव ठाकरे सरकार की पोल खुल गयी। पहली दफा देश ने पुलिस को बम रखते और गृह मंत्री को वसूली मांगते देखा। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मुझे उम्मीद है, कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी. आखिर ये जानने के लिए भी उत्सुक हूं, कि वो किसके लिए पैसा इकट्ठा कर रहे थे, अपने लिए, पार्टी के लिए या फिर सरकार के लिए. अगर सिर्फ मुंबई से 100 करोड़ की वसूली की मांग थी, तो फिर पूरे महाराष्ट्र से कितना मिलता है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










