
वसीम अकरम की अंडरवियर वाली तस्वीर पर पत्नी ने लिए मजे, पूछा- क्या यह नॉर्मल है?
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम की एक तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है. अकरम की फोटो साल 1987 की है जब पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर आई थी. तस्वीर में अकरम होली मनाते दिख रहे हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम की एक तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है. अकरम की फोटो साल 1987 की है, जब पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर आई थी. तस्वीर में अकरम होली मनाते दिख रहे हैं. इस फोटो को स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौतम भिमानी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की. My favourite cricketing #Holi memory! The Indian and Pakistani teams playing Holi in the pool of @TajWestEnd Also the first time I met @wasimakramlive #INDvsENG #indvpak #HappyHoli pic.twitter.com/waXU7DjrIO Happy Holi . What a day that was 87 tour of india. https://t.co/IV8QsP0Yko It’s a new normal biwi and for your kind information they are shorts 🩳 they were it then 😜 https://t.co/jeDlLyf2JJ गौतम भिमानी ने लिखा कि मेरी पसंदीदा क्रिकेटिंग होली की याद. भारत और पाकिस्तान टीम ने पूल में होली खेली. इस तस्वीर को लोगों ने पसंद भी किया. लेकिन अकरम की पत्नी शनायरा अकरम ने तेज गेंदबाज को ट्रोल कर दिया. गौतम भिमानी के साथ इस तस्वीर में वसीम अकरम मौजूद हैं. तस्वीर में अकरम अंडरवियर पहने हुए नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर रंग लग हुआ है.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










