
वर्ल्ड चैम्पियन बनते ही 3 बड़े रिटायरमेंट... कोहली-रोहित के बाद जडेजा ने चौंकाया, जानें- क्यों छोड़ा T20 फॉर्मेट
AajTak
Ravindra Jadeja, Virat Kohli, Rohit Sharma T20i Retirement: विराट कोहली-रोहित शर्मा के बाद अब 'सर' रवींद्र जडेजा ने भी संन्यास लेकर फैन्स को चौंका दिया है. इस तरह टीम इंडिया में एक सूनापन छा गया है. आखिर अचानक इस संन्यास लेने की वजह क्या है? आइए आपको बताते हैं.
Jadeja, Kohli, Rohit T20i Retirement Inside Story Explained: विराट कोहली ने 29 जून को जैसे ही टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और 'प्लेयर ऑफ द मैच' को लेने पहुंचे उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया. इसके कुछ घंटे बाद रोहित शर्मा ने संन्यास लिया और अब आज (30 जून) रवींद्र जडेजा ने संन्यास लेने का फैसला कर लिया.
29 जून को करीब 11 बजे (भारतीय समयानुसार) किंग कोहली 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब लेने पहुंचे तो विराट कोहली ने संन्यास लेने का फैसला किया. कोहली ने कहा कि वह अब टी20 फॉर्मेट में नहीं खेलेंगे, वह चाहते हैं कि अब यह जिम्मेदारी युवा संभाले.
इसके कुछ घंटे बाद रोहित शर्मा ने संन्यास लिया. रोहित ने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने संन्यास का ऐलान किया. अब 30 जून को करीब पांच बजे रवींद्र जडेजा भी संन्यास लेने का फैसला कर लिया. यानी कुल मिलाकर 17 घंटों के अंदर भारत के तीन दिग्गज खिलाड़ियों ने टी20 फॉर्मेट में अलविदा कह दिया.
जडेजा ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- मैं भरे दिल से टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कहता कर रहा हूं. गर्व से सरपट दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह, मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना बेस्ट दिया है और अन्य फॉर्मेट में भी ऐसा करना जारी रखूंगा. टी20 वर्ल्ड कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था, यह मेरे टी20 इंटरनेशनल करियर का शिखर है. यादों और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद.
क्या कोहली, जडेजा और रोहित ने सही समय पर लिया संन्यास? अब सवाल यह उठा रहा है कि क्या इन तीनों ही खिलाड़ियों ने सही समय पर संन्यास लिया है. रवींद्र जडेजा की उम्र इस समय 35, रोहित शर्मा की 37 तो विराट कोहली की उम्र 35 साल है. ऐसे में उम्र के इस पड़ाव में इन तीनों ही खिलाड़ियों के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना थोड़ा मुश्किल रहेगा. हालांकि विराट, जडेजा फिटनेस के मामले में अब भी कई युवा खिलाड़ियों से बीस हैं. रोहित की भी फिटनेस उनकी उम्र के लिहाज से ठीकठाक है.
लेकिन, वनडे क्रिकेट के लिहाज से देखा जाए तो अगले साल यानी 2025 में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी जनवरी-फरवरी पाकिस्तान में होनी है. वहीं WTC (वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप) फाइनल जून 2025 में लॉर्ड्स में होगा. ऐसे में ये दो बड़े टूर्नामेंट वनडे और टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से बेहद अहम हैं. भारत 2 बार WTC फाइनल में पहुंचा है, लेकिन पहली बार न्यूजीलैंड (2021) से तो दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया (2023) से हार मिली. वहीं ICC चैम्पियंस ट्रॉफी भी भारत आखिरी बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






