
वर्ल्ड चैंपियन बनकर वानखेड़े स्टेडियम लौटे हार्दिक पंड्या, कभी इसी मैदान पर जमकर हुए थे ट्रोल
AajTak
वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने अंतिम ओवर में हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें सलाम. वहीं, भीड़ ने "हार्दिक, हार्दिक" के नारे लगाए. यहां हार्दिक भावुक होकर खड़े हुए और फैंस का अभिवादन किया.
हार्दिक पंड्या... ये नाम है भारतीय टीम के उस चमकते सितारे का, जिसने बारबाडोस में T20 वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी ओवर फेंका था. तब पूरे देश की नजर हार्दिक पर थी. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, लेकिन पंड्या ने कमाल की गेंदबाजी कर भारत को जीत दिलाई थी. आज हार्दिक जब इंडियन टीम के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे तो उनका हीरो जैसा वेलकम हुआ. स्टेडियन में हार्दिक-हार्दिक के नारे लगे.
क्यों ट्रोल हुए थे हार्दिक पंड्या?
ये वही वानखेड़े स्टेडियम है, जहां IPL 2024 के दौरान हार्दिक पंड्या की जमकर हूटिंग की गई थी. क्योंकि उन्हें रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया था. मुंबई इंडियंस और खुद के खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक आलोचकों के निशाने पर आ गए थे. तब उनके ही फैंस हार्दिक के खिलाफ कमेंट करते थे, लेकिन आज हार्दिक फैंस के लिए हीरो हैं. मुंबई के मरीन ड्राइव पर जब टीम इंडिया ने विक्ट्री परेड निकाली, तब लोग हार्दिक की तस्वीरें खींच रहे थे.
विश्व चैंपियन बनने के बाद रोहित ने की हार्दिक की तारीफ
वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने अंतिम ओवर में हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें सलाम. वहीं, भीड़ ने "हार्दिक, हार्दिक" के नारे लगाए. यहां हार्दिक भावुक होकर खड़े हुए और फैंस का अभिवादन किया. इससे पहले टीम इंडिया जब मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची तो खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान हार्दिक वर्ल्डकप की ट्रॉफी लहराते हुए एयरपोर्ट के बाहर निकले.
हार्दिक ने किया इमोशनल पोस्ट

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











