
वर्ल्ड चैंपियंस के विमान को रनवे पर मिला वाटर कैनन सैल्यूट, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
AajTak
इंडियन क्रिकेट टीम बारबाडोस में विश्व फतह कर भारत आ चुकी है. मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही टीम को वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया. टीम की विक्ट्री परेड मुंबई के मरीन ड्राइव पर शाम 5 बजे होनी थी, लेकिन इसमें देरी हुई.
इंडियन क्रिकेट टीम बारबाडोस में T-20 वर्ल्डकप में विश्वफतह कर भारत आ चुकी है. भारतीय खिलाड़ियों ने आज सुबह पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की. इसके बाद टीम विक्ट्री परेड के लिए मुंबई पहुंची. मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही टीम को वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया. टीम की विक्ट्री परेड मुंबई के मरीन ड्राइव पर शाम 5 बजे होनी थी, लेकिन शेड्यूल के मुताबिक प्रोग्राम में देरी हुई.
टीम इंडिया नरीमन प्वाइंट पहुंच चुकी है. यहीं से विजय जुलूस शुरू होगा. टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए नीले रंग की खुली बस तैयार की गई है. खिलाड़ी इसमें सवार होकर विक्ट्री परेड निकालेंगे. मरीन ड्राइव पर फैंस की भीड़ जुटी हुई है.
चैंपियंस के स्वागत के लिए वानखेड़े स्टेडियम भी फैंस से खचाखच भरा हुआ है. जहां लाखों की भीड़ सड़कों पर खड़ी है तो वहीं स्टेडियम में भी हजारों फैंस जुटे हैं.
मुंबई एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया गया. एयरपोर्ट से निकलते वक्त टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी हार्दिक पंड्या के हाथ में दिखी.
विस्तारा फ्लाइट से उतरते ही भारतीय टीम का मुंबई एयरपोर्ट पर फूलों के गुलदस्ते के साथ स्वागत किया गया. मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने पर भारतीय टीम को सम्मान के तौर पर वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया. भारी थकान के बावजूद भारतीय टीम के चेहरे पर बड़ी मुस्कान थी. दिल्ली में रोहित शर्मा और मुंबई में हार्दिक पांड्या ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने फैंस को शानदार स्वागत के बाद दिखाई.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









