
वर्ल्ड कप 2023 के वेन्यू से पाकिस्तान की परेशानी, सुरक्षा का मामला या सियासी कहानी?
AajTak
आईसीसी द्वारा जारी वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल से पाकिस्तान काफी परेशान है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी आपत्ति आईसीसी से जताते हुए कहा है कि वह चेन्नई और अहमदाबाद में मैच नहीं खेलना चाहते. हालांकि पाकिस्तान के इस ऐतराज को ICC ने सिरे से खारिज कर दिया है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











