
वर्ल्ड कप फाइनल में पिच पर गरमा-गर्मी, अर्शदीप ने मारी गेंद तो बॉलर के पीछे बल्ला लेकर दौड़े मिचेल, VIDEO
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच तीखी बहस हो गई. अर्शदीप द्वारा गेंद मिचेल की ओर फेंकने के बाद माहौल गर्म हो गया था. अंपायर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. बाद में अक्षर पटेल ने मिचेल को आउट कर दिया.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को फाइनल मैच खेला गया. लेकिन इस खिताबी मुकाबले में माहौल उस वक्त गरमा गया जब अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच बवाल हो गया. हालात इतने बढ़ गए की अंपायर और कप्तान सूर्या को बीच बचाव करना पड़ा. इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल, भारत ने इस महामुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए. संजू-अभिषेक और ईशान ने ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई. दुबे ने भी शानदार पारी खेली. लेकिन इसके जवाब में जब कीवी टीम उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. 8 ओवर में ही न्यूजीलैंड के 5 विकेट गिर गए...
और फिर हुआ बवाल
इसी बीच डेरिल मिचेल और कप्तान सैंटनर ने पारी को संभालने की कोशिश की. इसी बीच पारी का 11वां ओवर लेकर अर्शदीप आए. जिन्होंने अपने पहले ओवर में केवल 4 रन खर्च किए थे. लेकिन इस ओवर में मिचेल ने उन्हें दो छक्के जड़ दिए. इसी बीच इस ओवर की 5वीं गेंद पर अर्शदीप सिंह ने मिचेल को गेंद फेंकी, जिसपर कोई रन नहीं बना. और गेंद सीधे अर्शदीप के हाथों में गई.
अर्शदीप ने फेंककर मारी गेंद

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










