
वर्दी पहन Ad Film में रोल करना लेडी पुलिस कांस्टेबल को पड़ा भारी, SP ने गिराई गाज
AajTak
कोचिंग प्रचार के वीडियो में सड़क पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिस कांस्टेबल अनिष्का रावत मीणा से एक युवती पूछती है- हैलो मैडम, मैं आपको काफी टाइम से फॉलो कर रही हूं. मुझे भी आपके जैसी बनना है. आपने पुलिस की तैयारी कहां से की?
मध्य प्रदेश पुलिस की एक महिला कांस्टेबल को प्राइवेट कोचिंग के विज्ञापन में रोल अदा करना महंगा पड़ गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. रतलाम जिले के पुलिस कप्तान ने यह जानकारी दी. जिले के नामली पुलिस थाने में पदस्थ कांस्टेबल अनिष्का रावत मीणा पर यह गाज गिरी है.
'X' पर एक वीडियो शेयर करते हुए रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढा ने लिखा, ''सोशल मीडिया के माध्यम एक महिला आरक्षक द्वारा वर्दी में निजी कोचिंग संस्थान का प्रचार करना संज्ञान में आया है. जिस पर महिला आरक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया है. आगे विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है.''
दरअसल, एमपी युवा शक्ति नाम के एक 'X' हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया. साथ ही तंस कसते हुए लिखा, ''अब खाकी वर्दी का काम चौराहे पर ड्यूटी देना ही नहीं, बल्कि प्राइवेट कोचिंग क्लास का प्रमोशन करना भी है. जिसे मध्यप्रदेश पुलिस की आरक्षक अनिष्का रावत मीना बखूबी निभा रही है. मध्य प्रदेश पुलिस विभाग से निवेदन है कि पुलिस भर्ती से चयनित को वीडियो बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाए.''
Ad Video में क्या है ?
कोचिंग प्रचार के वीडियो में सड़क पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिस कांस्टेबल अनिष्का रावत मीणा से एक युवती पूछती है- हैलो मैडम, मैं आपको काफी टाइम से फॉलो कर रही हूं. मुझे भी आपके जैसी बनना है. आपने पुलिस की तैयारी कहां से की? जवाब में कांस्टेबल इंदौर की एक कोचिंग का नाम बताते हुए कहती हैं कि अभी भी मैं वहां से MPSI की तैयारी कर रही हूं. यदि आपको भी वहां से तैयारी करनी है तो आप उनका यूट्यूब चैनल चेक कर सकती हैं. आगे कहती है, आप मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के किसी भी एक्जाम की तैयारी वहां से कर सकते हैं.
'X' पर आ रहे रिएक्शन

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








