
वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी, 23 राज्यों के 160 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना
AajTak
पंजाब पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले साइबरों ठगों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने 23 राज्यों के 160 लोगों को चूना लगाया था. बताया जा रहा है कि इस गिरोह का मुख्य सरगना विदेश में बैठा हुआ है जिसे क्रिप्टो करेंसी में पैसे भेजे जा रहे थे.
पंजाब पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस ने असम के विभिन्न जिलों से चार साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ एक ऑनलाइन नौकरी धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ किया है.
डीजीपी ने अपने बयान में कहा कि फर्जीवाड़ा गिरोह करने वाले आरोपी टेलीग्राम ऐप के जरिए वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. ठग लोगों का विश्वास हासिल करने के लिए, शुरू में छोटे-छोटे काम देते थे और बदले में उन्हें कुछ पैसे भी भेज देते थे.
डीजीपी ने कहा, "बाद में, पीड़ित को बड़े रिटर्न का लालच देकर अलग-अलग बहाने से पैसे जमा करने के लिए कहा जाता था." उन्होंने कहा कि इन गिरफ्तारियों के साथ पंजाब पुलिस ने एक और सुराग खोजा है, जिससे देश भर में फैले साइबर धोखाधड़ी के गहरे जाल का पता चला है.
असम से पकड़े गए चार लोग
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जहीरुल इस्लाम, रफीउल इस्लाम, महबूब आलम और अज़ीज़ुर रहमान के रूप में की गई है. पुलिस ने ठगों से दो स्वाइप मशीनें, दो बायोमेट्रिक स्कैनर, एक आई स्कैनर, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, 38 पैन कार्ड, 32 डेबिट और क्रेडिट कार्ड, 16 सिम कार्ड, 10 वोटर कार्ड, नौ आधार कार्ड, 10 बैंक खाता पासबुक/चेक बुक भी बरामद की हैं. इनके पास से पांच सरकारी मोहरें, पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो पेन ड्राइव और एक आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है.
महिला को लगाया था 25 लाख का चूना

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








