
‘वर्किंग वूमेन को लेकर तालिबान-RSS के विचार एक जैसे’, दिग्विजय सिंह का मोहन भागवत पर निशाना
AajTak
अंतरिम सरकार बनाने के बाद तालिबान ने हाल ही में एक बयान दिया कि महिलाएं मंत्री नहीं बन सकती हैं. अब इसी बयान के बहाने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोला है.
अफगानिस्तान में तालिबानी शासन आने के बाद से भारत में भी इस मसले पर लगातार बहस जारी है. अंतरिम सरकार बनाने के बाद तालिबान ने हाल ही में एक बयान दिया कि महिलाएं मंत्री नहीं बन सकती हैं. अब इसी बयान के बहाने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि तालिबान कहता है कि महिलाएं मंत्री बनाए जाने लायक नहीं, मोहन भागवत कहते हैं कि महिलाओं को घर पर ही गृहस्थी चलानी चाहिए. क्या विचारों में समानता है? दिग्विजय सिंह ने सवाल किया कि क्या RSS और तालिबान की महिलाओं को लेकर एक जैसी सोच है? तालीबान- महिलाएँ मंत्री बनाए जाने लायक़ नहीं हैं। मोहन भागवत- महिलाओं को घर पर ही रह कर गृहस्थी सम्भालना चाहिए। क्या विचारों में समानता है? https://t.co/BAm6xnkS1M
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










