
वरुण गांधी पर कांग्रेस ने कहा- अगर आप किसानों के लिए ईमानदार हैं, तो BJP छोड़ देनी चाहिए
ABP News
बीजेपी ने पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया है. वरुण सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलते रहे हैं, हाल ही में लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सरकार के खिलाफ बयान दिया था.
नई दिल्ली: बीजेपी सांसद वरुण गांधी बीते कुछ दिनों से लगातार अपनी सरकार पर ही सवाल उठा रहे हैं. लखीमपुर हिंसा को लेकर वरुण गांधी लगातार ट्वीट कर सरकार से कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. अब कांग्रेस ने उनपर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि अगर बीजेपी नेता वरुण गांधी किसानों के लिए अपनी लड़ाई को लेकर ईमानदार हैं तो उन्हें अपनी पार्टी छोड़कर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरना चाहिए.
पार्टी नेता अलका लांबा ने यह भी कहा कि अगर वरुण गांधी को लगता है कि उन्हें अगले कैबिनेट विस्तार में मंत्री पद दिया जाएगा तो वह गलत हैं. उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'मैं वरुण गांधी को सुझाव दूंगी कि अगर उनमें थोड़ा भी स्वाभिमान बचा है और अगर वह लखीमपुर खीरी में कुचले गए किसानों के लिए अपनी लड़ाई को लेकर ईमानदार हैं, तो उन्हें ट्विटर पर लड़ाई लड़ने के बजाय बीजेपी छोड़कर सड़कों पर उतरना चाहिए और अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए. अगर उन्हें (वरुण) लगता है कि कैबिनेट के अगले विस्तार में उन्हें शामिल किया जाएगा, तो मुझे लगता है कि वह गलत हैं. उन्हें अभी फैसला करना चाहिए.'

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












