
वरुण गांधी की CM योगी को चिट्ठी- दयनीय है गन्ना किसानों की हालत, बढ़ाया जाए प्रति क्विंटल दाम
AajTak
भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल तक करने की मांग की है.
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले गन्ना किसानों से जुड़ा मुद्दा गरमाने लगा है. भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल तक करने की मांग की है. वरुण गांधी ने अपनी चिट्ठी में यूपी सरकार का आभार जताया है कि आने वाले सत्र में गन्ने का रेट 350 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, लेकिन साथ ही वरुण गांधी ने ये भी कहा है कि इसपर फिर से विचार कर सरकार को 50 रुपये अपनी ओर से जोड़कर देना चाहिए.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









