
वरमाला से पहले दुल्हन को सहेलियों ने बताया दूल्हे का ऐसा सीक्रेट, लड़की ने लौटा दी बारात
AajTak
उत्तर प्रदेश के इटावा (UP Etawah) जिले में दूल्हा गंजा होने की वजह से दुल्हन ने बारात वापस लौटा दी. दुल्हन को काफी मनाने की कोशिश की गई, लेकिन नहीं मानी. दुल्हन को सच्चाई का पता उस समय चला, जब वरमाला कार्यक्रम होने जा रहा था.
उत्तर प्रदेश के इटावा (Etawah UP) में जब एक दुल्हन (Bride) को पता चला कि दूल्हा गंजा है, उसने सिर पर विग (WIGG) लगा रखी है तो दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया. दुल्हन को मनाने की भी कोशिश की गई, लेकिन दुल्हन (Bride) ने एक न सुनी. अंतत: बारात को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा. बारात जनपद औरैया के बिधूना से आई थी. अंत में दोनों पक्ष आपसी सहमति से वापस हो गए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










