
वन राज्यमंत्री के सामने भिड़ गए बीजेपी MLA रोमी साहनी और दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर
AajTak
लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए मंगलवार से खोल दिया गया है. अब यह अगले साल 15 जून तक खुला रहेगा. हालांकि उद्घाटन कार्यक्रम से पहले पलिया से बीजेपी विधायक रोमी साहनी और दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायेक्टर संजय कुमार पाठक आपस में भिड़ गए. उनकी टू-टू मैं-मैं का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
लखीमपुर खीरी का दुधवा टाइगर रिजर्व मंगलवार को पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया है. इस मौके पर यूपी के वन राज्य मंत्री अरुण कुमार के साथ पलिया से बीजेपी विधायक रोमी साहनी और दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय कुमार पाठक भी मौजूद थे लेकिन कुछ ही देर बाद 11 करोड़ रुपये के एक मामले को लेकर विधायक और फील्ड डायरेक्टर में बहस होने लगी.
जानकारी के मुताबिक दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल से निकलने वाली सुहेली नदी में जमा सिल्ट यानी बालू की सफाई के लिए सरकार ने 11 करोड़ आवंटित किए हैं. बीजेपी विधायक फील्ड डायरेक्टर पर लगातार दबाव बनाकर बजट खर्च कर सिल्ट की सफाई कराने की बात करने लगे.
इस पर फील्ड डायरेक्टर ने कहा कि जब तक नदी का आगे का पूरा हिस्सा साफ नहीं होगा, तब तक सिल्ट सफाई करने से बाढ़ कम नहीं होगी. इसके बाद धीरे-धीरे दोनों में बहस बढ़ गई. तभी मौके पर मौजूद वन राज्यमंत्री ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया लेकिन लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
पर्यटकों को अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे
इस बार दुधवा घूमने वालों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. दरअसल इस बार से एंट्री फीस, कुटीर, छात्रावास, वाहन और हाथी की सवारी शुल्क सहित सभी दरों को दोगुना और कुछ मामलों में तीन गुना कर दिया गया है. 2010 में आखिरी बार इस दरों में फेरबदल किया गया था.
पीटीआई के मुताबिक दुधवा में अब वयस्क को 300 रुपये का प्रवेश शुल्क देना होगा, जबकि 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों का प्रवेश शुल्क 150 रुपये होगा. स्कूल या कॉलेज द्वारा प्रायोजित छात्रों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र होगा. सड़क शुल्क, वाहन प्रवेश शुल्क और वन मार्ग शुल्क बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है, जबकि हिंदी या अंग्रेजी भाषी गाइड शुल्क को संशोधित कर 400 रुपये और द्विभाषी के लिए 500 रुपये कर दिया गया है. इस सीजन से वाहन पार्किंग शुल्क भी वसूला जाएगा. इसके तहत पर्यटकों को पार्किंग स्लॉट की अपनी श्रेणी के अनुसार 100 रुपये से 500 रुपये के बीच शुल्क देना होगा.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










