
वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर NDA की बैठक, ये नेता हुए शामिल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
AajTak
रिपोर्ट में कहा गया था कि लोकसभा और विधानसभा का चुनाव साथ कराने से खर्चा बचेगा और आचार संहिता के कारण होने वाले पॉलिसी पैरालिसिस पर रोक लगेगी. इस बैठक में पूर्वोत्तर राज्यों के विकास का मुद्दा भी उठा.
एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर शनिवार को NDA की बैठक हुई. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मीडिया से बात की. भूपेंद्र यादव ने बताया कि ई एम सुदर्शन नचियप्पन की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने 2015 में अपनी रिपोर्ट दी थी. उसमें मोदी सरकार ने वन नेशन वन इलेक्शन (One Nation One Election) पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में समिति बनाई थी. रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने सभी राजनीतिक दलों का One nation One Election पर पत्र और चर्चा के बाद इसके पक्ष में सिफारिश की थी.
रिपोर्ट में कहा गया था कि लोकसभा और विधानसभा का चुनाव साथ कराने से खर्चा बचेगा और आचार संहिता के कारण होने वाले पॉलिसी पैरालिसिस पर रोक लगेगी. इस बैठक में पूर्वोत्तर राज्यों के विकास का मुद्दा भी उठा. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने एनडीए नेताओं को मोदी सरकार द्वारा पूर्वोत्तर के विकास के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी. बैठक के जरिए एनडीए घटक दलों में तालमेल बेहतर करने की कवायद शुरू हो गई.
जेपी नड्डा के घर हुई बैठक शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर एनडीए की बैठक हुई. बैठक में यह तय हुआ कि हर महीने कम से कम एक बार इस तरह की बैठक हो, ताकि सहयोगियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा हो सके. यह सुझाव भी दिया गया कि बीजेपी नेतृत्व सहयोगी दलों के नेताओं से एक-एक कर मिलें, ताकि वे अपने राज्यों का मुद्दा उठा सकें. पीएम मोदी ने एनडीए के सभी दलों को साथ मिल कर बेहतर तालमेल से काम करने को कहा था. कल की बैठक में तय हुआ कि बड़े मुद्दों पर आपसी समन्वय से रणनीति बना कर काम हो. बीजेपी की ओर से किरण रिजिजू, भूपेंद्र यादव और अरुण सिंह शामिल हुए.
बैठक में सहयोगी दलों से हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी, जेडीएस के एच डी कुमारस्वामी, अपना दल से अनुप्रिया पटेल, जेडीयू से संजय कुमार झा, टीडीपी से पेमा सनी चंद्रशेखर, निषाद पार्टी से प्रवीण निषाद शामिल हुए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










