
वन टाइम पेमेंट, पुराने वीजा धारकों पर लागू नहीं… H-1B Visa के नए नियमों पर ट्रंप प्रशासन ने दूर किया कन्फ्यूजन
AajTak
व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि H-1B वीजा पर सालाना नहीं बल्कि एक बार ही फीस लगेगी और केवल नए आवेदन पर लागू होगी, मौजूदा वीजा धारक और विदेश में रहने वाले लोगों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा. USCIS और व्हाइट हाउस ने इस फैसले को स्पष्ट किया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा भारी भरकम फीस लगा दी है. नई फीस 1,00,000 डॉलर यानी 88 लाख रुपये तय की गई है. व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने स्पष्ट किया, "यह सालाना फीस नहीं, वन-टाइम फीस है और केवल नए पिटीशन पर लागू होगी."
USCIS (US सिटिज़नशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज) ने भी स्पष्ट किया कि नया नियम केवल नए, अभी तक दायर नहीं हुए पिटीशनों पर लागू होगा. पहले से मौजूद H-1B वीजा धारकों या विदेश में रहने वाले लोगों पर यह फीस लागू नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: 'H-1B वीजा के नए नियम से मुश्किलें आएंगी, इसका असर...', ट्रंप के फैसले पर भारत ने जताई चिंता
वहीं प्रेस सेक्रेटरी लेविट ने कहा कि जो लोग वर्तमान में H-1B वीजा धारक हैं और विदेश में हैं, उन्हें 1,00,000 डॉलर फीस का भुगतान नहीं करना होगा. ये वीजा धारक सामान्य तरीके से अमेरिका में प्रवेश और निकास कर सकते हैं. नया आदेश केवल नए आवेदन और आगामी लॉटरी साइकिल पर लागू होगा, न कि वीजा रेन्यूअल या मौजूदा धारकों पर.
एक लाख डॉलर की फीस सिर्फ नए वीजा धारकों के लिए
US प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने भी बताया कि जो लोग अमेरिका से भारत जा रहे हैं या आने वाले हैं, उन्हें जल्दबाजी करने या 1,00,000 डॉलर की फीस देने की जरूरत नहीं है. यह केवल नए वीजा धारकों के लिए लागू होगा.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









