
वडोदरा: 6 की जगह खिलाए 4 गोलगप्पे, बीच सड़क धरने पर बैठ गई नाराज महिला
AajTak
गुजरात के वडोदरा में एक महिला ने 2 पानीपुरी कम मिलने पर सड़क पर धरना दे दिया. महिला बच्चों की तरह रोती रही और जिद पर अड़ी रही कि या तो ठेला बंद हो या उसे 2 पानीपुरी खिलाई जाए. पुलिस को मौके पर पहुंचकर महिला को समझाना पड़ा और थाने ले जाया गया.
गुजरात के वडोदरा शहर में पानीपुरी खाने को लेकर एक अजीब घटना हुई. यह मामला 18 सितंबर की शाम का है. सूरसागर इलाके में पानीपुरी के ठेले पर पहुंची महिला को आरोप है कि ठेले वाले ने 20 रुपये में 6 पानीपुरी की जगह सिर्फ 4 खिलाई. इस बात से नाराज होकर महिला सड़क पर धरना देने बैठ गई.
महिला बच्चों की तरह रोती रही और कहने लगी कि ठेले वाला चालाकी करता है. सबको 20 रुपये में छह पानीपुरी देता है लेकिन मुझे कम देता है. महिला का कहना था कि वह अक्सर यहीं पानीपुरी खाती है और ठेले वाला हर बार उससे झगड़ा करता है. उसने मांग की कि या तो उसकी दो पानीपुरी पूरी करवाई जाएं या ठेले को बंद करवाया जाए.
नाराज महिला ने सड़क पर दिया धरना
महिला के सड़क पर बैठने से वहां ट्रैफिक जाम हो गया और लोग रुककर यह नजारा देखने लगे. आसपास से गुजर रहे लोग महिला की बात सुनकर हैरान थे. महिला को शांत कराने के लिए पुलिस को मौके पर आना पड़ा. पुलिस ने काफी देर तक महिला को समझाने की कोशिश की और अंत में उसे थाने ले जाया गया.
ठेले वाले ने महिला के आरोपों को झूठा बताया
ठेले वाले का कहना है कि महिला का आरोप गलत है. उसने महिला को एक्स्ट्रा पानीपुरी खिलाई थी. उसने कहा कि कई सालों से ठेला लगा रहा हूं लेकिन ऐसा अनुभव पहली बार हुआ है. महिला की जिद और पुलिस के समझाने के बाद उस दिन के लिए उसने ठेला हटा लिया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








