
वडोदरा में 'सांता क्लॉज' पर हमला, घर में घुसकर की मारपीट, कपड़े फाड़े
AajTak
गुजरात के वडोदरा (Gujarat Vadodara) में सांता क्लॉज बने शख्स पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया. आरोपियों ने धमकी देते हुए कपड़े तक नोच डाले. इस दौरान मारपीट में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
गुजरात के वडोदरा में सांता क्लॉज के गेटअप में पहुंचे शख्स पर कुछ युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. दरअसल, शहर के मकरपुरा इलाके में अवधूत सोसाइटी में क्रिसमस समारोह होना है. यहां समारोह से पहले सांता क्लॉज के वेश में एक व्यक्ति और महिला समेत चार लोग पहुंचे थे.
इन पर कुछ युवकों ने यह कहते हुए हमला कर दिया कि यह हमारा क्षेत्र है. हमले में एक व्यक्ति के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. उसे इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.
जानकारी के अनुसार, सांता क्लॉज के वेश में शशिकांत डाभी नाम का शख्स मकरपुरा क्षेत्र के अवधूत सोसाइटी में रहने वाले एक ईसाई परिवार के घर क्रिसमस की बधाई देने पहुंचा था.
ईसाई परिवार के साथ मना रहे थे जश्न, उसी दौरान किया हमला
शशिकांत के साथ ईसाई समुदाय के कुछ नेता भी अभिनंदन करने पहुंचे थे. जब यह लोग ईसाई परिवार के घर में शांतिपूर्वक जश्न मना रहे थे. उसी दौरान कुछ लोग अचानक उनके घर में घुस गए और ईसाई अभिवादन उत्सव को रोक दिया. इसी के साथ सांता क्लॉज बने शख्स पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें अपनी पोशाक उतारने के लिए मजबूर होना पड़ा.
आरोपियों ने धमकी दी, आयोजन करने से रोका

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








