
वडोदरा पहुंचे अरविंद केजरीवाल, एयरपोर्ट पर लोगों ने लगाए 'मोदी-मोदी' के नारे
AajTak
दिल्ली के सीएम को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब गुजरात के वडोदरा पहुंचने पर उनके सामने भीड़ मोदी-मोदी के नारे लगाने लगी. दरअसल, आज आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर भी वडोदरा पहुंचने वाले थे, उनके समर्थकों ने ही एयरपोर्ट पर नारेबाजी की है. बता दें कि केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं.
विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात दौरे पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विरोध का सामना करना पड़ा. केजरीवाल के वडोदरा एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लोगों ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए. हालांकि, केजरीवाल वहां से मुस्कुराते हुए चले गए.
दरअसल, आज (20 अगस्त) को अरविंद केजरीवाल गुजरात के दौरे पर हैं. इस सिलसिले में ही केजरीवाल वडोदरा पहुंचे. आज श्रीश्री रविशंकर भी वडोदरा आने वाले थे. उनके अनुयायी भी बड़ी तादाद में एयरपोर्ट पर मौजूद थे. उनके अनुयायियों ने जैसे ही केजरीवाल को एयरपोर्ट से निकलेत देखा 'मोदी-मोदी' के नारे लगने शुरु हो गए.
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव पर फोकस बना रखा है. सीएम केजरीवाल के बाद अब डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुजरात में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 21 सितम्बर से गुजरात के दौरे पर हैं. वे 21 को साबरमती आश्रम से गुजरात में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे. अगले कुछ दिनों तक सिसोदिया उत्तर गुजरात में परिवर्तन यात्रा निकालेंगे.
AAP ने बीजेपी पर लगाया था आरोप
गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. आम आदमी पार्टी ने एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी पर चुनावी कार्यक्रम करने से रोकने का सनसनीखेज आरोप लगाया था. AAP ने कहा था कि भाजपा लगातार उनकी पार्टी के कार्यक्रम को रोकने की कोशिश कर रही है. यहां तक की जहां कार्यक्रम होने हैं, उन मैदान के मालिकों को भी धमकाया जा रहा है.
केजरीवाल ने भी दिया था बयान

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









