
वक्फ संशोधन बिल पर JPC की अगली बैठक 19 से 20 सितंबर को होगी, ईमेल से मिले 84 लाख सुझाव
AajTak
वक्फ संशोधन बिल को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की अगली बैठक 19-20 सितंबर को होगी. बिल के संसोधन को लेकर JPC को करीब 84 लाख सुझाव मिले हैं. ये सुझाव ईमेल के जरिए भेजे गए थे. इसके अलावा 70 बॉक्स लिखित सुझाव मिले हैं
वक्फ संशोधन बिल को लेकर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की अगली बैठक 19-20 सितंबर को होगी. बिल के संसोधन को लेकर JPC को करीब 84 लाख सुझाव मिले हैं. ये सुझाव ईमेल के जरिए भेजे गए थे. इसके अलावा 70 बॉक्स लिखित सुझाव मिले हैं. सजेशन की की समय सीमा आज रात को समाप्त हो जाएगी. समिति ने इसके लिए कोई क्यूआर कोड जारी नहीं किया है. 19 तारीख को पटना लॉ कॉलेज के चांसलर को बैठ में बुलाया गया है. कमेटी की अगली बैठक 26 से एक अक्टूबर को देश के अलग-अलग शहरों में होगी.
सूत्रों ने बताया है कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) देश के अलग-अलग शहरों में जाकर स्टेक होल्डर्स से सुझाव लेगी. इसके लिए जेपीसी मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बैंगलुरु, अहमदाबाद समेत कई शहरों का दौरा करेगी. केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड की शक्तियों को लेकर वक्फ संशोधन बिल संसद में पेश किया था. इसके बाद इसे संयुक्त संसदीय समिति के पास भेज दिया गया है.
वक्फ बिल का विरोध हुआ था लखनऊ में जुमे की नमाज के दौरान लोगों ने वक्फ बिल का विरोध किया था. मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने वक्फ की कमियों के बारे में जानकारी दी और खामियों को गिनाया था. नमाजियों ने क्यूआर कोड के जरिए विरोध दर्ज कराने की बात कही थी, लेकिन जेपीसी ने इसके लिए कोई क्यूआर कोड जारी नहीं किया है. लोगों का कहना है कि वक्फ बिल में कई खामियां हैं और इससे मुस्लिम समुदाय को नुकसान होगा. वे चाहते हैं कि सरकार इस बिल को वापस ले और मुस्लिम समुदाय की भावनाओं का सम्मान करे.
इस मुद्दे पर जेपीसी का कहना है कि उन्होंने कोई क्यूआर कोड जारी नहीं किया है और लोगों से सुझाव लेने के लिए देश के अलग-अलग शहरों में जाएंगे. जेपीसी वक्फ संशोधन बिल पर स्टेक होल्डर्स और विशेष लोगों से बात कर रही है और उनकी राय ले रही है. जेपीसी की चार बैठकें हो चुकी हैं और अब आम जनता से सुझाव मांगे गए हैं.
ऑल इंडिया कौमी तंजीम ने जेपीसी के सामने अपनी आपत्ति जताई है और कहा है कि विधेयक का मकसद वक्फ बोर्डों को कमजोर करना और मुस्लिम समुदाय के धार्मिक मामलों में दखल देना है. संगठन ने 20 बिंदुओं पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं और कहा है कि यह विधेयक वक्फ बोर्डों की क्षमताओं को कमजोर करेगा.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







