
'वक्फ संपत्तियां खुदा की... इन्हें बेचा नहीं जा सकता', यूपी के मंत्री धर्मपाल मदरसों के सर्वे पर बोले
AajTak
योगी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि वक्फ की संपत्तियों को बेचा नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि बच्चे उर्दू, अरबी फारसी पढ़ें, इसमें कोई दिक्कत नहीं है. सरकार चाहती है कि बच्चे आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बनें, इसीलिए बच्चों की बेहतरी के लिए ये प्रयास किए जा रहे हैं. जिन्होंने मदरसे की संपत्ति से छेड़छाड़ की है या खराब करने की कोशिश की है, उन पर कार्रवाई होगी.
उत्तर प्रदेश में मदरसों का सर्वे चल रहा है. तमाम नेता और मुस्लिम संगठन सरकार के इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं, सरकार सर्वे कराकर नई सुविधाएं देने का दावा कर रही है. इसी बीच प्रदेश के पशु कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने आजतक से खास बातचीत में बताया कि वक्फ की संपत्ति का सर्वे चल रहा है. वक्फ संपत्तियां खुदा की हैं. खुदा की संपत्ति को बेचा नहीं जा सकता. यह किसी की निजी संपत्ति नहीं है.
संपत्ति से छेड़छाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई
मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने मदरसे की संपत्ति से छेड़छाड़ की है या खराब करने की कोशिश की है, उन पर भी कार्रवाई होगी. मदरसे गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए हैं. हमारी सरकारी बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का काम सरकार कर रही है.
बच्चों की बेहतरी के लिए प्रयासरत सरकार
मंत्री ने कहा कि बच्चे उर्दू, अरबी फारसी पढ़ें, इसमें कोई दिक्कत नहीं है. सरकार चाहती है कि बच्चे आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बनें. इसीलिए बच्चों की बेहतरी के लिए ये प्रयास किए जा रहे हैं.
मदरसों को आधुनिक बनाने की कोशिश

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










