
वक्फ एक्ट-1995 को चुनौती देने वाली याचिका पर कल दिल्ली HC में सुनवाई, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने की ये मांग
AajTak
बीजेपी नेता और एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय ने दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है, जिसमें वक्फ कानून के प्रावधानों को चुनौती दी गई है. इस मामले में अब जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से अदालत में अर्जी दायर की गई है, जिसमें मांग की गई है कि याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगाते हुए याचिका को खारिज कर दिया जाए.
जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने दिल्ली हाई कोर्ट में वक्फ कानून 1995 के प्रावधानों को चुनौती देने वाले मामले में अर्जी दाखिल की है. जमीयत ने वक्फ कानून 1995 के प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका का विरोध किया है.
जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कोर्ट से मांग की है कि वक्फ कानून के प्रावधानों को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय की अर्जी को जुर्माने के साथ खारिज की जाए. इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय शुक्रवार को सुनवाई करेगा.
दरअसल वकील और भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की है, जिसमें उन्होंने अन्य धर्मों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए वक्फ कानून 1995 के प्रावधानों को चुनौती दी है. याचिका में मांग की गई है कि कोर्ट घोषित करे कि संसद को वक्फ और वक्फ संपत्ति के लिए वक्फ कानून 1995 बनाने का अधिकार ही नहीं है.
वक्फ से जुड़े कानूनों के लिए याचिका दायर
संसद 7वीं अनुसूची की तीसरी सूची में दिए आइटम 10 और 28 के दायरे से बाहर जाकर ट्रस्ट, ट्रस्ट संपत्ति, धर्मार्थ और धार्मिक संस्थाओं और संस्थानों के लिए कोई कानून नहीं बना सकती. याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के पास देश के गैर-मुस्लिम नागरिकों को छोड़कर 'वक्फ' और धार्मिक संपत्तियों से जुड़े कानून बनाने का संवैधानिक अधिकार नहीं है. इसमें आगे कहा गया है कि वक्फ संपत्तियों का मैनेजमेंट धार्मिक आधार पर किया जाता है और सरकार को दूसरे धर्मों को छोड़कर सिर्फ एक धर्म के लिए इसे रेगुलेट करने की अनुमति नहीं है.
वक्फ एक्ट क्या है?

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












