
'वक्त आने वाला है जब...', पहलगाम हमले के साजिशकर्ता की भारत को धमकी, ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया
AajTak
पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कासुरी ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर और इसके संसाधन उसके होंगे. इसपर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल के महीने में पाकिस्तान के आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी. इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच मई में जंग हुई और पाकिस्तान कि शिकस्त हुई. इस बीच हमले का मास्टरमाइंड लश्कर और डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कासुरी ने एक बार फिर से भारत को गीदड़भभकी दी है. आतंकी की गीदड़भभकी के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.
लश्कर के डिप्टी चीफ ने कहा, 'भारत सरकार कान खोलकर सुन ले और अपने जालिम समाज को भी सुना दे कि वह वक्त आने वाला है जब इंशाअल्लाह ये दरिया भी हमारे होंगे, इनके डैम भी हमारे होंगे, यह सारा जम्मू-कश्मीर हमारा होगा.'
डिप्टी चीफ आगे कहता है कि तुम जो कुछ भी आज हरकते कर रहे हो, इंशाअल्लाह उसका एक-एक खामियाजा तुम्हें भुगतना होगा. जो कुछ आज हो रहा है, उसका बदला लिया जाएगा. ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा. हम अपनी जान पर खेल जाएंगे और अपने वतन-ए-अज़ीज़ के इंच-इंच, जर्रे-जर्रे का तहफ़्फ़ुज़ और दिफ़ा करेंगे.
इन धमकियों के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और इस तरह के आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए सभी संभावित उपाय किए जा रहे हैं. साथ ही, आतंकवाद के खिलाफ भारत की आवाज़ और कड़ी होती जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की इस तरह की घटित घटना को भविष्य में रोका जा सके.
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले पर ऑपरेशन सिंदूर कैसा जवाब था? सर्वे में 55% भारतीय बोले- मजबूत
कौन है सैफुल्लाह कासुरी?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







