
वंदे भारत ट्रेन की सेफ्टी पर खर्च होंगे 264 करोड़, मुंबई-अहमदाबाद रूट पर फेंसिंग लगाएगा रेलवे
AajTak
वंदे भारत एक्सप्रेस हाल के दिनों में कई बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है. ताजा मामला गुजरात के वलसाड के उदवाड़ा में हुआ था. लेकिन अब इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वेस्टर्न रेलवे मुंबई-अहमदाबाद रूट पर फेंसिंग करेगा.
वंदे भारत एक्सप्रेस हाल के दिनों में कई बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है. ताजा मामला गुजरात के वलसाड के उदवाड़ा में हुआ था. दरअसल, ट्रैक पर अचानक गाय आ गई थी. लेकिन अब इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वेस्टर्न रेलवे मुंबई-अहमदाबाद रूट पर फेंसिंग करेगा. पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने चर्चगेट स्थित रेलवे जोन के मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 620 किलोमीटर लंबे मार्ग पर बाड़ के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं. इस प्रोजेक्ट पर 264 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
वंदे भारत एक्सप्रेस 30 सितंबर से शुरू होने के बाद अब तक कई बार हादसे का शिकार हो चुकी है. इसे लेकर रेलवे की ओर से गंभीरता से विचार किया गया है साथ ही ये फैसला लिया गया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस की सेफ्टी पर कदम उठाया जाएगा.
एजेंसी के मुताबिक पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रूट पर स्टेनलेस स्टील की फेंसिंग की जाएगी. इसी ऊंचाई जमीन से करीब 1.5 मीटर होगी.
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि हम 1.5 मीटर की ऊंची बाढ़ (फेंसिंग) लगाएंगे. क्योंकि इसका फायदा ये होगा कि लोग इसे आसानी से पार कर सकते हैं लेकिन जानवर इसे पार नहीं कर पाएंगे. महाप्रबंधक मिश्रा ने बताया कि रेल कर्मचारियों के साथ-साथ रेलवे सुरक्षाबल के कर्मी रेल रूट पर मवेशियों के आने की समस्या दूर करने के लिए लोगों से बात कर रहे हैं. साथ ही पटरियों के किनारे गांवों का दौरा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वंदे भारत का डिजाइन कुछ इस तरह का है कि अगर मवेशी उसकी चपेट में आ भी जाएं तो ट्रेन के नीचे न आएं, बल्कि उससे दूर छिटक जाएं.
ये भी देखें

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







