
लड़के ने ऐसी स्टाइल में किया प्रपोज, गर्लफ्रेंड के पोस्ट को मिले 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज
AajTak
एक लड़के ने अनोखे अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया. सोशल मीडिया पर उसकी चर्चा हो रही है. खुद गर्लफ्रेंड ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया है, जिसे अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं. उन्होंने एक सेल्फ़ी भी शेयर की है.
जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं, उसे प्रपोज करना जीवन के खास पलों में से एक होता है. इसके लिए लोग अपने-अपने अंदाज में तैयारी करते हैं और प्रपोजल को स्पेशल बनाते हैं. एक लड़के ने भी कुछ ऐसा ही किया. उसने बड़े ही यूनिक स्टाइल में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया, जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है.
दरअसल, ट्विटर पर @amymaymacc नाम की यूजर ने अपने बॉयफ्रेंड संग एक तस्वीर पोस्ट की. इसमें उसने बताया कि कैसे बॉयफ्रेंड ने की-बोर्ड (Keyboard) के जरिए उसे प्रपोज किया. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- 'उसने मुझे की-बोर्ड के साथ अपनी गर्लफ्रेंड बनने का प्रस्ताव दिया. मैं इस बारे में कभी नहीं बोलूंगी '
बॉयफ्रेंड ने अनोखे अंदाज में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज
लड़के ने की-बोर्ड के Keys को रीअरेंज किया और उस पर अपने दिल की बात लिखकर लड़की को प्रपोज किया था. एक तस्वीर में आप देख सकते हैं कैसे की-बोर्ड पर 'Be My Girlfriend Sayang' लिखा गया है. वहीं, दूसरी तस्वीर में कपल मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं.
i’ll never shut up about this, he proposed me to be his girlfriend with a keyboard. https://t.co/G8GDpsD62z pic.twitter.com/iPbCZ1zEdA
सोशल मीडिया पर छाया अनोखा प्रपोजल

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











