
लौटने वाला है द कपिल शर्मा शो, कृष्णा अभिषेक ने भारती-कीकू संग फोटो शेयर कर दिया हिंट
AajTak
द कपिल शर्मा शो पिछले कई सालों से ये दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो की टीआरपी भी अच्छी रहती है, शो को ज्यादातर टॉप 5 में शुमार देखा जाता है. कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह कपिल शर्मा शो के अहम किरदारों में से हैं.
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो जल्द ही वापसी कर सकता है. कृष्णा अभिषेक ने शो के कमबैक को लेकर हिंट भी दिया है. कृष्णा ने भारती सिंह, कीकू शारदा संग सेल्फी फोटो इंस्टा पर शेर की थी. जिसे देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि शो वापसी करने वाला है. जल्द लौटेगा कपिल का शो हालांकि अब कृष्णा ने इस फोटो को इंस्टा से डिलीट कर दिया है. उस सेल्फी फोटो में कीकू- भारती और कृष्णा हंसते हुए पोज दे रहे थे. सेल्फी फोटो को शेयर करते हुए कृष्णा ने लिखा था- जल्द ही वापस आने वाले हैं. हमारी पहली क्रिएटिव मीटिंग. बेहद एक्साइटेड हूं. नया कुछ आने वाला है. कृष्णा ने इस पोस्ट में द कपिल शर्मा शो की ऑडियंस को भी टैग किया था. जिससे साफ इशारा मिलता है कि कपिल शर्मा शो को लेकर ही ये मीटिंग थी. कपिल शर्मा शो को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. देखना होगा शो कब तक कमबैक करेगा.
रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











