
लोहरदगा हिंसा: पुलिस एक्शन पर उबाल, कलेक्ट्रेट को घेरने पहुंचीं सैकड़ों महिलाएं
AajTak
झारखंड के लोहरदगा में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया था. अब पुलिस के एक्शन के खिलाफ सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतर आईं.
झारखंड के लोहरदगा में 10 अप्रैल को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा पर उबाल जारी है. स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था. अब हिंसा प्रभावित गांव की महिलाओं ने लोहरदगा समाहरणालय का घेराव किया.
सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अन्य आला अधिकारियों का घेराव करने पहुंचीं. बैरिकेडिंग लगाकर इन्हें रोकने की कोशिश पुलिस ने की, मगर महिलाएं नहीं मानी और बैरिकेडिंग हटाकर अंदर घुस गईं. उनमें काफी गुस्सा दिख रहा था. कड़ी मशक्कत के बाद डीडीसी गरिमा सिंह की टीम ने इन महिलाओं को परिसर में रोका.
महिलाओं का कहना था कि 10 अप्रैल को कुजरा-हिरही गांव में रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई. वहां मेला भी तीन साल बाद लगा था. काफी उत्साह से महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल हुए थे. मगर सुनियोजित तरीके से एक खास समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा पर हमला किया और आगजनी की. अब पुलिस निर्दोष लोगों को परेशान कर रही है. हमलोग तो मारपीट करने और पत्थरबाजी करने नहीं गए थे. अब आधी रात को पुलिस आती है, दरवाजा धक्का देती है, तोड़ती है और घर के पुरुष सदस्यों को ढूंढती है, पकड़ कर ले जाती है. पुलिस और प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रही है. तमाम लोग डरे हुए हैं.
बच्चों को गोद में लिए कड़ी धूप में पहुंचीं महिलाएं सैकड़ों की संख्या में महिलाओं के जिला मुख्यालय पहुंचने के कारण वहां अचानक से अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई. कई महिलाएं कड़ी धूप में अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पहुंची थी. उनका कहना था कि घर में कोई भी पुरुष सदस्य नहीं है. पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के डर से ये लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं, इसलिए वे भी खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए जिले के अधिकारियों के समक्ष पहुंची हैं.
मौके पर मौजूद लोहरदगा डीडीसी गरिमा सिंह ने महिलाओं को समझाया और शिकायतों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेजा. डीडीसी ने कहा कि गांव में हिंसा की घटना हुई है, तो प्रशासन की ओर से कार्रवाई जरूरी है. मगर यहां इतनी सारी महिलाएं शिकायत लेकर जमा हुई है तो इनकी शिकायत नोट की गई.
अब तक 8 गिरफ्तार, 20 पर एफआईआर बता दें कि 10 अप्रैल की हिंसा के बाद पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया. आरोपियों की संख्या रोज बढ़ रही है और पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है. लोहरदगा में हिंसा के बाद धारा 144 लागू है. इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दर्जन भर से अधिक जख्मी हुए. हिंसाग्रस्त गांवों के अलावा जिले में कई जगह तनाव की स्थिति बनी हुई है. रैपिड एक्शन फोर्स और अन्य सुरक्षाबलों की टुकड़ी तैनात है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






