
'लोग बोले थे कि फ्लाइट में खून चेक करेंगे...', पहली बार फ्लाइट में बैठीं मोनालिसा, फिल्म डायरेक्टर से कही चौंकाने वाली बात
AajTak
Monalisa viral video: डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा से पूछा- हां, तो क्या कह रहे थे? इस पर मोनालिसा ने कहा, ''समाज वाले ऐसा कह रहे थे कि हवाई जहाज में बैठोगे तो खून चेक करेंगे. इससे मैं बहुत ज्यादा डर गई थी. अभी तो डर नहीं लग रहा, लेकिन चलेगा तो शायद डर लगेगा.
वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले फ़िल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ इंदौर से केरल के लिए हवाई जहाज से रवाना हुई. वायरल वीडियो में डायरेक्टर सनोज मिश्रा फ्लाइट में मोनालिसा से मुखातिब होते हुए कह रहे हैं कि आज मोनालिसा पहली बार हवाई यात्रा पर निकली हैं. हम इंदौर से केरल के लिए एक इवेंट के लिए जा रहे हैं.
डायरेक्टर ने मोनालिसा से पूछा- क्या कह रहे थे? इस पर मोनालिसा ने कहा, ''समाज वाले ऐसा कह रहे थे कि हवाई जहाज में बैठोगे तो खून चेक करेंगे. इससे मैं बहुत ज्यादा डर गई थी. अभी तो डर नहीं लग रहा, लेकिन चलेगा तो शायद डर लगेगा.'' ऑडियंस के लिए मोनालिसा ने कहा, सभी को मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद. मुझे सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद. देखें Video:-
प्रयागराज महाकुंभ में अपनी आंखों और सादगी भरी मुस्कान से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा की इन दिनों मुंबई में क्लास चल रही है. फिल्म डायरेक्ट सनोज मिश्रा खुद टीचर बनकर मोनालिसा को 'क, ख, ग' सिखा रहे हैं. मोनालिसा की क्लास का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक बंद कमरे में मोनालिसा पट्टी और कलम लेकर बैठी है, इस पर अनाराम लिखे हैं. सनोज मिश्रा शब्दों को पढ़ना और लिखना सिखा रहे हैं. साथ में मोनालिसा की चचेरी बहन भी मौजूद है. देखें Video:-
महाकुंभ में इसलिए वायरल हो गई थी मोनालिसा बता दें कि 16 साल की मोनालिसा भोंसले मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की धार्मिक एवं पर्यटन नगरी महेश्वर की रहने वाली हैं. वो अपने परिवार के साथ महाकुंभ में रुद्राक्ष एवं मोतियों की मालाएं बेचने गई थीं. जहां उसकी नीली भूरी (कजरारी) आंखों की वजह से रातोरात वायरल हो गई थी. इसी बीच, उन्हें फिल्म डायरेक्ट सनोज मिश्रा का ऑफर भी आया था. हालांकि, वो प्रयागराज में लोगों की भीड़ से परेशान होकर महाकुंभ छोड़कर अपने घर लौट आई थीं.
मुंबई में ट्रेनिंग ले रही मोनालिसा सनोज मिश्रा अपनी टीम के साथ मोनालिसा और परिजनों से मिलने महेश्वर पहुंचे. यहां उन्होंने मोनालिसा को अपनी अपकमिंग फिल्म 'दी डायरी ऑफ मणिपुर' में बतौर हीरोइन साइन किया है. फिल्म में मोनालिसा एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर (प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खैर) की बेटी का रोल निभाएंगी. फिलहाल मोनालिसा को फिल्म यूनिट मुंबई लेकर गई है, जहां उसकी ट्रेनिंग चल रही है. ये ट्रेनिंग करीब 3 महीने चलेगी.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









