
लोगों को भा गई MG की ये इलेक्ट्रिक कार! दिसंबर में हुई रिकॉर्ड बिक्री, कीमत है इतनी
AajTak
MG Motors sales: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर के लिए बीता साल 2024 काफी बेहतर साबित हुआ है. कंपनी ने बीते दिसंबर महीने में पूरे 55 प्रतिशत ग्रोथ के साथ 7,516 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है.
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर के लिए बीता साल 2024 काफी बेहतर साबित हुआ है. कंपनी ने बीते दिसंबर महीने में पूरे 55 प्रतिशत ग्रोथ के साथ 7,516 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है. ये कंपनी के न्यू इनर्जी व्हीकल (NEV) सेग्मेंट के लिए भी काफी शानदार है, जो कुल बिक्री में तकरीबन 70% की हिस्सेदारी रखता है. कंपनी के लिए दिसंबर महीना काफी महत्वपूर्ण इसलिए भी हो रहा है क्योंकि इस महीने कंपनी ने रिकॉर्ड इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है.
MG Motor ने आज ऐलान किया है कि, कंपनी ने बीते दिसंबर महीने में 7,516 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है. इस दौरान हालिया लॉन्च MG Windsor ने एक बार फिर से अपना कमाल दिखाया है और इसके 3,785 यूनिट्स बेचे गए हैं. एक बार फिर ये क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल देश की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार बन सकती है. खबर लिखे जाने तक टाटा मोटर्स की सेल्ट रिपोर्ट सामने नहीं आ सकी है.
बीते नवंबर महीने में भी MG Windsor ने शानदार प्रदर्शन किया था. जिसके बूते एमजी मोटर ने इलेक्ट्रिक व्हीलक सेग्मेंट में टाटा मोटर्स को पछाड़ा था और विंडसर देश की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार बनकर उभरी थी. महज तीन महीने पहले बाजार में लॉन्च होने वाली इस इलेक्ट्रिक कार के 10,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की जा चुकी है.
बुकिंग शुरू होते ही बनाया था रिकॉर्ड:
बता दें कि, MG Windsor ने बुकिंग शुरू होते ही नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. महज 24 घंटे के भीतर इस इलेक्ट्रिक कार के 15,176 यूनिट्स बुक कर लिए गए थें. इंडियम मार्केट में केवल एक दिन में किसी भी दूसरी इलेक्ट्रिक कार को इतनी ज्यादा बुकिंग नहीं मिली थी. दशहरा के मौके पर कंपनी ने इसकी डिलीवरी शुरू की है.
कैसी है MG Windsor:

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










