
'लोगों को गुमराह कर रहीं कुछ पार्टियां, झूठ मत फैलाइए, आइए चर्चा करिए', वक्फ बिल को लेकर बोले किरेन रिजिजू
AajTak
बजट सत्र बढ़ाने के संकेत देते हुए रिजिजू ने कहा, 'अगर जरूरत पड़ी तो सत्र बढ़ाया जा सकता है.' उन्होंने कहा, 'ये देश संविधान कानून से चलता है कोई किसी की जमीन कैसे छीन सकता है. कौन लोग, दल या पार्टी है जो झूठ बोलकर बरगला रही है, इनके चेहरों को पहचानिए. अपने देश को बदनाम करना बहुत गलत है.'
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ बिल को लेकर कहा कि कुछ दल और संगठन लोगों को गुमराह कर रहे हैं. कुछ भी बोलने से पहले बिल को पढ़ें और फिर तर्क दें. झूठ बोलकर समाज को गुमराह ना करें. उन्होंने बताया कि बिल को लाने की तैयारी पूरी कर ली गई है.
सोमवार को वक्फ बिल पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किरेन रिजिजू ने कहा, 'वक्फ बिल को लेकर कुछ दल और संगठन गुमराह कर रहे हैं. वो झूठ ना बोलें. बिल को पढ़कर बोलें और तर्क दें. झूठ बोलकर समाज को गुमराह ना करें.'
'बिल को लाने की तैयारी पूरी कर ली गई है' उन्होंने कहा, 'हमने बिल को लाने की तैयारी पूरी कर ली है. कब लाएंगें वो आपको बता देंगे. जो संगठन बिल के नाम पर तनाव पैदा कर रहे हैं, हमने उनकी पहचान की है. जिन संगठनों ने ईद पर पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने को बोला वो लोग गलत कर रहे है. मस्जिद, कब्रिस्तान या मुस्लिम जमीन छीने जाने की बात करके गुमराह किया जा रहा है.'
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, 'वक्फ अधिनियम को असंवैधानिक कहना सबसे बड़ा झूठ है. हम किसी की जमीन कैसे छीन सकते हैं? वक्फ पर गलत सूचना फैलाने वाले ये लोग कौन हैं. मैं मीडिया से भी अनुरोध करता हूं कि वे गलत सूचना फैलाने वाले ऐसे लोगों की पहचान करें. किसी भी बिल पर इस स्तर की चर्चा नहीं हुई.'
'ईद के दिन झूठ नहीं बोलना चाहिए'
किरेन रिजिजू ने कहा, 'जब CAA लाया गया था, तब भी उन्हीं लोगों ने विरोध किया था. मैं फिर से कह रहा हूं कि अगर आपको कोई आपत्ति है तो कृपया सदन में इस पर चर्चा करें. आज ईद का पावन दिन है, झूठ नहीं फैलाना चाहिए. ईद के दिन जो झूठ बोले वो नकली आदमी है. ओवैसी बहुत समझदार हैं. उन्हें पता है कि वो क्या कह रहे हैं. उन्हें पता है कि वो झूठ बोल रहे हैं. इस बिल के पास होने के बाद ओवैसी जैसे लोग राजनीतिक रूप से कैसे टिक पाएंगे.'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










