
'लोगों की दो बीवियां हो सकती हैं, मेरी एक दोस्त क्यों नहीं?', अर्पिता मुखर्जी से रिश्तों पर बोले पार्थ चटर्जी
AajTak
पार्थ चटर्जी बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार होने से पहले लंबे समय तक टीएमसी के महासचिव और प्रमुख रणनीतिकार रहे. उन्हें 23 जुलाई 2022 को ईडी ने गिरफ्तार किया था. एसएससी भर्ती घोटाले में उनके खिलाफ कोर्ट में ट्रायल जारी है.
तीन साल तीन महीने जेल काटने के बाद रिहा हुए पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने बुधवार को पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि मेरी वफादारी ही मेरे लिए सजा बन गई. करोड़ों रुपये के स्कूल जॉब्स घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी ने पार्टी से निलंबित किए जाने के बावजूद खुद को टीएमसी का सिपाही बताया और कहा, 'जिंदगी खत्म नहीं हुई है'.
स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 10 नवंबर को पार्थ चटर्जी को जमानत दी थी और वह 11 तारीख को जेल से बाहर आए थे. उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, 'पहले स्वास्थ्य ठीक करूंगा, फिर बेहाला वेस्ट के लोगों से मिलूंगा. जैसे मछली पानी के बिना नहीं जी सकती, मैं राजनीति के बिना नहीं जी सकता.' पार्थ चटर्जी बेहाला वेस्ट से विधायक रहे हैं.
पार्टी मेरे साथ न हो, मैं पार्टी के साथ: पार्थ चटर्जी
टीएमसी से बाहर किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'सब कहते हैं मैं पार्टी से सस्पेंड हूं, लेकिन मुझे कोई लेटर नहीं मिला. पार्टी मेरे साथ न हो, मैं पार्टी के साथ हूं. टीएमसी मेरी पार्टी है.' उन्होंने ममता बनर्जी को अपना नेता बताते हुए कहा, 'मैंने जिंदगी भर ममता दीदी का अनुसरण किया. जब पार्टी संकट में थी, तब दीदी बाहर लड़ती थीं, मैं अंदर.' उन्होंने सीएम ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को टीएमसी का भविष्य बताया.
यह भी पढ़ें: बंगाल वोटर लिस्ट में मिले 5 बांग्लादेशी, चुनाव आयोग को भेजा गया अलर्ट, फर्जी IDs रद्द करने की मांग
अपनी गिरफ्तारी के सवाल पर पार्थ चटर्जी भावुक हो गए. उन्होंने कहा, 'मेरी वफादारी ही मेरे पतन का कारण बनी.' उन्होंने बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री अर्पिता मुखर्जी से अपने रिश्तों पर भी बेबाकी से जवाब दिया. बता दें कि शिक्षक भर्ती घोटाला केस की जांच में ईडी ने अर्पिता के फ्लैट से 50 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे. पार्थ चटर्जी ने कहा कि वो पैसा मेरा नहीं था लेकिन मेरे सिर इसका ठीकरा फोड़ गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












