
लोगों का दुख-दर्द सुनकर कमाई! यूनिक बिजनेस आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
AajTak
दुनिया में कमाई के नए-नए तरीके हर दिन सामने आते रहते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक अनोखा बिजनेस आइडिया वायरल हो रहा है. इसे देखकर कई लोग हैरान हैं और कह रहे हैं कि शायद आज की दुनिया में इसकी डिमांड सबसे ज्यादा है.
भगवान गौतम बुद्ध ने कहा था कि जीवन का सच समझने के लिए सबसे पहले यह मानना जरूरी है कि दुनिया में दुख मौजूद है. हर इंसान किसी न किसी परेशानी से गुजर रहा होता है. किसी को नौकरी की चिंता है. किसी को रिश्तों का दर्द है. कोई जीवन के हालात से परेशान है.
इंसान की फितरत होती है कि उसे कोई ऐसा मिले जो उसकी बात सुने. जो उसे समझे. कभी-कभी ऐसा साथी दोस्त, परिवार या रिश्तों में मिल जाता है. कोई अपने दोस्त को दिल की बात बता देता है. कोई भगवान के सामने अपना दुख कह देता है.लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि इंसान के पास अपनी बात कहने वाला कोई नहीं होता. वह अपने दुख को भीतर ही दबाकर जीता रहता है. ऐसे ही हालात से एक अनोखा बिजनेस आइडिया निकल कर सामने आया है-दुख सुनने का बिजनेस.
मुंबई के बीच पर दिखा अनोखा नजारा
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई के एक बीच का है. वीडियो में एक शख्स समुद्र किनारे बोर्ड लगाकर बैठा दिखाई देता है. उस बोर्ड पर अलग-अलग तरह के दुख सुनने की कीमत लिखी हुई है.
बोर्ड पर लिखा है:
मामूली दुख सुनने के लिए 250 रुपये

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











