
लोकसभा में चुनावी सुधारों पर आज से होगी दो दिवसीय बहस, राहुल गांधी करेंगे आगाज
AajTak
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज सदन में चुनाव सुधारों पर बहस की शुरुआत करेंगे. विपक्ष लंबे समय से चुनावी रोल के SIR पर चर्चा की मांग कर रहा था, जिस पर सरकार ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता का हवाला देते हुए 'चुनाव सुधार' पर चर्चा को मंजूरी दी.
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को सदन में चुनाव सुधारों पर होने वाली बहस की शुरुआत करेंगे. मानसून सत्र के बाद से ही विपक्ष लगातार चुनावी रोल के विशेष गहन संशोधन (SIR) पर चर्चा की मांग कर रहा था.
सरकार ने यह कहते हुए SIR पर सीधी चर्चा से मना कर दिया था कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र, स्वायत्त और संवैधानिक निकाय है, लेकिन उसने व्यापक 'चुनाव सुधारों' पर बहस का सुझाव दिया था.
यह बहस दो दिनों तक चलने की उम्मीद है. इस महत्त्वपूर्ण चर्चा में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के अलावा केसी वेणुगोपाल, मनीष तिवारी, वर्षा गायकवाड़, मोहम्मद जावेद, उज्ज्वल रमन सिंह, ईसा खान, रवि मल्लू, इमरान मसूद और जोथिमणि जैसे नेताओं के भाग लेने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: 'न EVM खराब है, न वोटर लिस्ट', अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज... बंगाल-तमिलनाडु को लेकर भी दिया बड़ा बयान
सत्ताधारी भाजपा की ओर से भी वरिष्ठ नेता मोर्चा संभालेंगे. इस बहस में भाजपा के वरिष्ठ नेता निशिकांत दुबे, पी. पी. चौधरी, अभिजीत गांगुली और संजय जायसवाल के हिस्सा लेने की उम्मीद है. यह चर्चा देश की चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है.
यह बहस मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत विपक्ष के बड़े नेताओं के बार-बार विरोध के बाद हो रही है, जिन्होंने संसद के अंदर और बाहर “स्टॉप SIR – स्टॉप वोट चोरी” लिखे प्लेकार्ड पकड़े हुए प्रदर्शन किए थे.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









