
लोकसभा टिकट मिलने के बाद Pawan Singh का पहला रिएक्शन, Shatrughan Sinha को लेकर कही ये बात
AajTak
पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट मिलने के बाद अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) ने आजतक से बातचीत की. उन्होंने कहा कि लिस्ट में उनका नाम है, इस बात की उनको बहुत खुशी है. मुझे आसनसोल की जनता पर पूरा भरोसा है कि उनका आशीर्वाद मिलेगा. बंगाल से अपना रिश्ता बताते हुए पवन सिंह ने कहा, मेरे पापा बंगाल में ही नौकरी करते थे.
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) को मैदान में उतारा है. इस सीट से वर्तमान में अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के सांसद हैं.
पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट मिलने के बाद अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) ने आजतक से बातचीत की. उन्होंने कहा कि लिस्ट में उनका नाम है, इस बात की उनको बहुत खुशी है. मुझे आसनसोल की जनता पर पूरा भरोसा है कि उनका आशीर्वाद मिलेगा. बंगाल से अपना रिश्ता बताते हुए पवन सिंह ने कहा, मेरे पापा बंगाल में ही नौकरी करते थे. वहां से पैसा भेजते थे, तब परिवार चलता था. मेरे शरीर में बंगाल का नमक है. मुझे पूरा भरोसा है कि जीत जरूर मिलेगी.
'मैं बीजेपी परिवार का एक सिपाही हूं'
लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा से सामना होगा, इस सवाल पर पवन सिंह ने कहा, उनको देखकर ही मैं बड़ा हुआ हूं. मगर, हम लोगों की विचारधारा अलग है. मैं बीजेपी परिवार का एक सिपाही हूं, जबकि वो दूसरी पार्टी से हैं. देश और दुनिया मोदी जी के काम देख रही है. मैं उन्हीं के साथ हूं.
'उस वक्त मैं जिम कर रहा था'
चुनावी सभा में ममता बनर्जी से भी सामना होगा, इसको लेकर उन्होंने कहा, मुझे आसनसोल की जनता पर पूरा भरोसा है. टिकट के ऐलान पर कैसा रिएक्शन रहा, इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, जब ऐलान हुआ, उस वक्त मैं जिम कर रहा था. मैं इतना खुश हूं कि समझ नहीं आ रहा है क्या कहूं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








