Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
लोकसभा चुनाव में दूरी तो पाट दी, क्या विधानसभा चुनाव में फिनिशिंग लाइन भी पार कर जाएंगे तेजस्वी?

लोकसभा चुनाव में दूरी तो पाट दी, क्या विधानसभा चुनाव में फिनिशिंग लाइन भी पार कर जाएंगे तेजस्वी?

AajTak
Sunday, June 16, 2024 01:41:44 PM UTC

बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे और राज्य में वोटिंग के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुछ दिलचस्प चीजें निकलकर सामने आ रहीं हैं. चुनावी परिणाम के इन पहलुओं का असर आने वाले समय में बिहार की राजनीति पर तो दिखेगा ही. इसके अलावा अगले साल राज्य विधानसभा चुनाव में इस पैटर्न की छाप सूबे की चुनावी चाल पर अपना असर छोड़ती नजर आ सकती है.

लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट और खासकर उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों ने जहां एक ओर कई लोगों को हैरत में डाला तो वहीं दूसरी ओर बिहार में INDIA ब्लॉक के खाते में गई 10 सीटों के आंकड़े (कांग्रेस नेता पप्पू यादव को पूर्णिया में मिली जीत को जोड़कर) भी थोड़े चौंकाने वाले रहे. चुनावी बहस में तो भाजपा को उत्तर प्रदेश में एक तरफा बढ़त थी. वहीं बिहार में तेजस्वी यादव की 200 से अधिक चुनावी रैलियों, उनकी जनसभाओं में रोजगार के मुद्दे पर कतार में खड़े युवाओं और सोशल मीडिया पर हनक को देखते हुए, कई राजनीतिक जानकार RJD की (INDIA ब्लॉक)  मौजूदा स्थिति से इतर थोड़ी और सीटें जीतने का आकलन लगाए बैठे थे. खैर, अब जनादेश सबके सामने है और  वोटर के फैसले में क्या संदेश छिपा है, इसे समझने-बूझने और आंकने का समय है. 

आंकड़े झूठ नहीं बोलते. नतीजों की समीक्षा हो या फिर किसी भी तरह का आकलन, इसमें सबसे अधिक महत्तव जिस चीज का होता है, वो है डेटा. आंकड़ों के आकलन में आगे का रोडमैप भी छिपा होता है. राजनीतिक पार्टियां नतीजों की समीक्षा में जुट गईं हैं. बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे और राज्य में वोटिंग के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुछ दिलचस्प चीजें निकलकर सामने आ रही हैं. चुनावी परिणाम के इन पहलुओं का असर आने वाले समय में बिहार की राजनीति पर तो दिखेगा ही. इसके अलावा अगले साल राज्य के विधानसभा चुनाव में इस पैटर्न की छाप सूबे के मुखिया नीतीश कुमार, राज्य और केंद्र में उनके सहयोग से सत्ता में बनी हुई भाजपा और RJD नेता तेजस्वी यादव की चुनावी चाल पर अपना असर छोड़ती नजर आएगी.

बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 और 2019 के नतीजों के बीच अगर तुलना करें तो NDA और INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन में एक बारीक अंतर निकल कर बाहर आता है. यहां यह जान लेना जरूरी है कि दोनों ही चुनावों में दोनों ही गठबंधन का स्वरूप लगभग एक जैसा ही था. एक-आध छोटे दलों को अगर रहने दें तो बिहार में आज के  INDIA ब्लॉक और 2019 के महागठबंधन का स्वरूप लगभग एक समान ही था. यही कहानी NDA खेमे की भी थी. 2024 और 2019 के चुनावी आकड़ों की तुलना करना इसलिए भी दिलचस्प है कि लोकसभा चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव के बीच करीब 18 महीने का ही अंतर होता है. जबकि दोनों चुनावों के वोटिंग पैटर्न में काफी बदलाव भी देखने को मिलता है. 

2019 के लोकसभा चुनाव में NDA को बिहार में 40 में 39 सीटें मिली थीं जबकि महागठबंधन मोदी लहर में महज एक सीट पर सिमट कर रह गया था. इसके विपरीत 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने अच्छी वापसी की. हालांकि, वो बहुमत से करीब 10 सीटें पीछे रह गय था. उस चुनाव में NDA को 125 तो महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं. 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 का है. इस हिसाब से देखें तो लोकसभा चुनाव के मुकाबले बिहार की जनता ने विधानसभा के लिए अलग तरह से मतदान किया. यहां ध्यान देने वाली बात यह भी कि आम चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा सामने था जबकि राज्य के चुनाव में जनता नीतीश कुमार और राज्य में उनके साथ मिलकर सत्ता चला रही भाजपा के काम-काज पर अपना जनादेश देने निकली थी.

अब एक बार फिर लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता का फैसला सामने है. साथ ही अब आगे खड़ा है सूबे में 2025 में होने वाला विधानसभा का इलेक्शन. तो चलिए, बिहार लोकसभा के चुनावी आंकड़ों के कुछ पहलुओं को बारीकी से देखने की कोशिश करते हैं. मैं आपके सामने कुछ आकड़ें और इन आंकड़ों की तुलना जब 2019 के लोकसभा चुनाव से की गई, तो जो बिंदु निकलकर सामने आए वो रखूंगा. इन चुनावी डेटा को आप अपने अनुसार पढ़िए, समझिए और बिहार की सियासत में आगे क्या घट सकता है, उसका आकलन कीजिए. 

1. लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार में NDA को 30 सीटें मिलीं जबकि INDIA ब्लॉक महज 9 सीटें जीतने में सफल हो सका. एक सीट कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने पूर्णिया से निर्दलीय लड़कर अपने नाम की. 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को राज्य में 39 सीटें मिली थीं जबकि INDIA ब्लॉक (तब महागठबंधन) सिर्फ 1 सीट पाने में सफल रहा था. इसके ठीक बाद जब 2020 में बिहार में विधानसभा के चुनाव हुए थे तब NDA को 125 तो वहीं महागठबंधन  के हाथ 110 सीट लगी थी. 

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
दिल्ली: बुजुर्ग से 22 लाख की ठगी करने वाले 11 ठग गिरफ्तार, कंबोडिया से जुड़े हैं तार

दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है और 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ठगों के तार कंबोडिया से जुड़े हुए हैं. ठगों ने सोशल मीडिया पर एक लुभावना विज्ञापन दिखाकर बुजुर्ग को ठगी का शिकार बनाया था.

ईरान पर टला US का हमला, कच्चे तेल के गिरे दाम, देखें नॉनस्टॉप100

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

अमेरिका की ईरान से बातचीत वाले ट्रंप के दावे में कितना दम है? देखें बुलेटिन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान जंग को लेकर बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ अमेरिका की बेहद मजबूत बातचीत हुई और लगभग सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. ट्रंप ने बताया कि विटकॉफ और कुशनर की बातचीत हो रही है और ऐसे ही बात चलती रहीं तो युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा.

ट्रंप का ऐलान- 5 दिन No Attack, फिर भी हमलों से दहला ईरान, शेयर बाजार में क्या होने वाला है?

Donald Trump ने ईरान की एनर्जी साइट्स पर 5 दिन अटैक न करने का ऐलान किया है, लेकिन इसके बावजूद ईरानी गैस ग्रिड और पावर स्टेशन पर जोरदार हमलों की खबर है. इससे अचानक रॉकेट बना गिफ्ट निफ्टी करीब 350 अंक फिसलकर कारोबार कर रहा है.

लॉटरी से तय होंगी सीटें! महिला आरक्षण लागू करने के लिए सरकार का नया फॉर्मूला

केंद्र सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए नई जनगणना और परिसीमन की शर्त हटाने पर विचार कर रही है. इसके तहत महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी. विपक्षी दलों के साथ बातचीत जारी है और संशोधन विधेयक संसद में जल्द पेश किया जाएगा.

Delhi Weather: दिन सुहावने और रातें ठंडी... दिल्ली में मार्च में नहीं पड़ेगी भीषण गर्मी, जानें आज का मौसम

दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंडक का संतुलन दिल्ली वालों को इन दिनों सुकून दे रहा है. बीच-बीच में होने वाली हल्की बारिश और बादल गर्मी पर ब्रेक लगा रहे हैं. फिलहाल राजधानी में भीषण गर्मी की शुरुआत टलती दिख रही है.

चीन, जापान से लेकर US तक कोहराम... युद्ध से भारतीय निवेशकों के 50 लाख करोड़ रुपये डूबे!

War Impact on Stock Market: जंग की वजह से अमेरिकी शेयर बाजार में 1 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा हो गया है. चीन को इससे भी बड़ा नुकसान हुआ है. जबकि भारतीय बाजार में सोमवार को कोहराम मच गया है, निफ्टी गिरकर 22500 अंक तक पहुंच गया.

5 लाख लगाओ, 3 करोड़ पाओ... ऐसे धोखाधड़ी के जाल में फंसे हजारों लोग, IT प्रोफेशनल भी शामिल

हैदराबाद में मल्टी-लेवल मार्केटिंग धोखाधड़ी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है. हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में 32 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 11 महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस लंबे समय से इस मामले की जांच कर रही है.

आधी रात को जारी हुई बंगाल की पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, 29 लाख वोटरों पर आया ECI का फैसला

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से जुड़े लंबित मामलों पर कार्रवाई के बाद नई जानकारी सार्वजनिक की गई है. कई प्रविष्टियों पर निर्णय हो चुका है, जबकि शेष मामलों की प्रक्रिया जारी है. तकनीकी समस्याओं की शिकायतें भी सामने आई हैं और चुनाव से पहले प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी गई है.

मिडिल ईस्ट जंग के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बातचीत, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक बाजार पर चर्चा

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर कूटनीतिक संपर्क तेज हो गए हैं और कई देश स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. सैन्य कार्रवाई टालने की घोषणा और बातचीत को लेकर विरोधाभासी दावों ने अनिश्चितता बढ़ा दी है. ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक बाजारों पर असर को लेकर चिंता गहराती जा रही है.

23 दिनों से युद्ध में कैसे डटा है ईरान? देखें वारदात

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

काम पहले मंजूरी बाद में, 342% ज्यादा खर्च... केजरीवाल के 'सरकारी बंगले' पर CAG की रिपोर्ट

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान आधिकारिक सीएम आवास के रेनोवेशन को लेकर कैग रिपोर्ट ने कई अनियमितताएं सामने आई हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बंगले के रेनोवेशन पर अनुमानित लागत से 342% अधिक खर्च हुआ.

पेरू बॉर्डर के पास कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश, 110 सैनिक थे सवार

कोलंबिया का एक सैन्य विमान हादसे का शिकार हो गया है. जानकारी के अनुसार विमान में 110 सैनिक सवार थे.

एक और लव जिहाद...आधार कार्ड में एडिटिंग से साजिद बना 'अभिषेक', होटल में ले जाकर किया रेप

सूरत के इच्छापोर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने फर्जी पहचान बनाकर होटल में वारदात को अंजाम दिया. सोशल मीडिया के जरिए युवती को फंसाया गया था. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों को पकड़कर जांच तेज कर दी है.

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगाए कैमरे, पाकिस्तान में था एक्सेस, जासूसी कांड में चौंकाने वाला खुलासा

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव बोट हादसे के बाद कैसी है रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया की तबीयत, आया हेल्थ अपडेट

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

'सेकुलर पार्टियों' के ल‍िए क‍ितने काम के रह गए हैं आजम खान और नसीमुद्दीन जैसे नेता

देश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी को छोड़कर मुस्लिम नेताओं के प्रभाव और उनकी प्रासंगिकता सवालों के घेरे में आ चुकी है. उत्तर प्रदेश में आजम खान और नसीमुद्दीन सिद्दीकी जैसे नेताओं का प्रभाव काफी कम हो गया है - पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले हुमायूं कबीर को टीएमसी से निकाला जाना भी एक उदाहरण है.

किसान सावधान! रबी फसलों पर संकट के बादल, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

ईरान-अमेरिका की होगी डील या ट्रंप दे रहे है धोखा? देखें 9 बज गए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि ईरान से जंग को लेकर अमेरिका की बेहद मजबूत बातचीत हुई और लगभग सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन के लिए टाल दिया है. लेकिन ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत को नकार दिया है.

'वो गोली बरसाता रहा, मैं बचाने के लिए सामने खड़ी रही...' यूपी कॉलेज में मर्डर की चश्मदीद लड़की ने सुनाई दहशत भरे पल की कहानी

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

चौपट फसल, ट्रैक्टर की EMI और 25 लाख का कर्ज...रुला देगी हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे दोनों भाइयों की कहानी

फरीदकोट में कर्ज के बोझ से टूटे दो सगे भाइयों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. दोनों खेती कर परिवार चला रहे थे, लेकिन लाखों के कर्ज और खराब फसल ने उन्हें हताश कर दिया. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग उठ रही है.

दिल्ली में 18 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना कृष्णा मंदिर के पास हुई. पुलिस ने बताया कि जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक घायल को उसके परिवार वाले जग प्रवेश चंद्र (JPC) अस्पताल ले जा चुके थे.

अब E30 पेट्रोल की तैयारी! AIDA ने सरकार से की एथेनॉल ब्लेंडिंग बढाने की मांग

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

मंगलवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में खुले. वहीं, वेस्ट एशिया के हालात को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने मार्को रुबियो से फोन पर चर्चा की.

शंकराचार्य ने बनाई 'चतुरंगिणी सेना', रोको-टोको और ठोको का दिया नारा; फरसा लेकर तैनात रहेंगे सदस्य

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us