
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का रण आज, 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग
AajTak
सातवें चरण में लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिलाएं और 3,574 थर्ड जेंडर मतदाता सहित 10.06 करोड़ से अधिक नागरिक मतदान करने के पात्र हैं. आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती, अभिनेत्री कंगना रनौत, रवि किशन, निशिकांत दुबे भी मैदान में हैं.
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के तहत आज (1 जून) को 7 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदान होगा. जिसमें वाराणसी सीट भी शामिल है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा पंजाब की सभी 13 सीटों, हिमाचल प्रदेश की 4, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6 और झारखंड की 3 सीटों पर मतदान होना है.
1 जून को ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने के साथ ही हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होना है. सातवें चरण में कुल 904 उम्मीदवारों अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती, अभिनेत्री कंगना रनौत, रवि किशन, निशिकांत दुबे भी मैदान में हैं.
सातवें चरण में लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिलाएं और 3,574 थर्ड जेंडर मतदाता सहित 10.06 करोड़ से अधिक नागरिक मतदान करने के पात्र हैं. शनिवार को होने वाले मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुई मैराथन मतदान प्रक्रिया का समापन हो जाएगा. अबतक 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 486 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है. मतगणना 4 जून को होगी.
6 चरणों में कितनी वोटिंग हुई?
चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार टेलीविजन चैनल और समाचार पत्र 1 जून को शाम 6.30 बजे के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े और उसके नतीजे दिखा सकेंगे. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान दलों को मशीनों और चुनाव सामग्री के साथ उनके संबंधित मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया है. चुनाव आयोग ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने आह्वान किया. बता दें कि पहले चरण में मतदान 66.14 प्रतिशत, दूसरे में 66.71 फीसदी, तीसरे में 65.68 फीसदी, चौथे फेज में 69.16 प्रतिशत, पांचवें फेज में 62.2 और छठे चरण में 63.36 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.
यूपी की इन सीटों पर होगा मुकाबला

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









