
लोकसभा चुनावों से पहले यूपी में होगी बंपर शिक्षक भर्ती, योगी सरकार की तैयारियां तेज
AajTak
UP Teachers Recruitment: विभागीय सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग में 51 हजार शिक्षक पद रिक्त हैं और सरकारी स्कूलों में 7471 शिक्षक पद रिक्त हैं. वहीं, सहायक शिक्षक LT संवर्ग में लेक्चरर के 2215 और 5256 पद खाली हैं. यूपी में शिक्षकों के खाली पदों को भरने की तैयारी चल रही है.
यूपी में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. यूपी सरकार बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती करने की योजना बना रही है. शिक्षकों की यह भर्ती लोकसभा चुनावों से पहले की जाएगी. इसके लिए सरकार ने अपने विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है. हालांकि, रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है कि विज्ञप्ति कब जारी की जाएगी. ऐसे में शिक्षक भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
विभागीय सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग में 51 हजार शिक्षक पद रिक्त हैं और सरकारी स्कूलों में 7471 शिक्षक पद रिक्त हैं. वहीं, सहायक शिक्षक LT संवर्ग में लेक्चरर के 2215 और 5256 पद खाली हैं. यूपी में शिक्षक भर्ती के लिए तैयारियां चल रही हैं.
यूपी सरकार ने रिक्त पदों का विवरण मांगा था, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग में करीब 51 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं. योगी सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 1.20 लाख से अधिक सहायक शिक्षकों की भर्ती की है.
इससे पहले 2017 में सीएम योगी ने शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के आदेश दिए थे. प्रदेश में अब तक 1.64 लाख से अधिक शिक्षकों की तैनाती की जा चुकी है. पिछले पांच वर्षों में अकेले माध्यमिक विद्यालयों में 44 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है, जबकि 2003 से 2017 के बीच पिछली सरकारों ने माध्यमिक विद्यालयों में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की थी.
वहीं, सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों में 33 हजार से अधिक असिस्टेंट टीचर, 6 हजार से अधिक लेक्चरर और 800 प्राचार्यों की नियुक्ति की गई है. वहीं माध्यमिक शिक्षा विद्यालयों में 44 हजार से अधिक शिक्षकों की पदस्थापना की जा चुकी है. इसी तरह DIET के 1270 लेक्चरर, 34 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, 45 सीनियर लेक्चरर और 309 प्रखंड शिक्षा अधिकारी 5 साल में बने हैं.
गौरतलब है कि सीएम योगी ने राज्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षक भर्ती में लिखित परीक्षा अनिवार्य कर दी थी. छात्रों की संख्या के मानक के आधार पर विद्यालय में शिक्षकों की लगातार तैनाती की व्यवस्था की जा रही है. अब 2024 के चुनाव को देखते हुए प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








