
लोकसभा कैंपेन के लिए AAP ने 'रामराज्य' वेबसाइट किया लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत
AajTak
राम नवमी के मौके पर आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक नई वेबसाइट लॉन्च की है. संजय सिंह ने देशवासियों को रामनवमी की बधाई देते हुए कहा कि रामनवमी के अवसर पर आम आदमी पार्टी ‘‘आप’का रामराज्य’’ नाम से वेबसाइट शुरू कर रही है.
राम नवमी के मौके पर आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक नई वेबसाइट लॉन्च की है. इसकी थीम 'AAP का राम राज्य" पर आधारित है. नई वेबसाइट का मकसद बताते हुए आम आदमी पार्टी नेताओं ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली-पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा रामराज्य से प्रेरित होकर किए जा रहे कामों को अब भारत समेत पूरी दुनिया के लोग देख सकेंगे. पूरी दुनिया को अपने कामों से अवगत कराने के लिए आम आदमी पार्टी ने ‘‘आप का रामराज्य’’ नामक वेबसाइट लॉन्च किया है. रामनवमी के शुभ अवसर पर लॉन्च इस वेबसाइट के अंदर रामराज्य के सपने को पूरा करने के लिए अरविंद केजरीवाल के 10 सिद्धांत हैं.
आम आदमी पार्टी के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 9 वर्षों में और पंजाब में दो वर्षों के दौरान जनहित में किए गए सारे कामों की विस्तृत जानकारी वीडियो और कंटेंट के माध्यम से वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे कोई भी देख सकेगा. http://aapkaramrajya.com बेसाइट लॉन्च करते हुए ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के रामराज्य की अवधारणा में कोई भेदभाव और छोटा-बड़ा नहीं है, सिर्फ जनता के हित में काम करने का विचार है. आज ‘केजरीवाल के नेतृत्व में ‘‘आप’’ सरकार द्वारा किए जा रहे कामों से पूरी दुनिया सीख रही है.
संजय सिंह ने रामराज्य को परिभाषित किया संजय सिंह ने देशवासियों को रामनवमी की बधाई देते हुए कहा कि रामनवमी के अवसर पर आम आदमी पार्टी ‘‘आप’का रामराज्य’’ नाम से वेबसाइट शुरू कर रही है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की रामराज्य को लेकर क्या अवधारणा है, वह रामराज्य जिसकी बात प्रभु श्रीराम ने कही और जिसको सच करके मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने दिखाया. वह रामराज्य, जिसके बारे में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने बार-बार जिक्र किया कि हम देश में रामराज्य लाना चाहते हैं, जिसमें गैर बराबरी न हो, सबकी सुख-सुविधाओं का ख्याल रखा जाए, बड़े-छोड़े की भावना न हो. अरविंद केजरीवाल ने रामराज्य के सपने को सच करने के लिए दिल्ली में अद्भुत काम करके दिखाया है और पूरे देश व दुनिया में एक उदाहरण पेश किया है. यह पहली रामनवमी है, जब अरविंद केजरीवाल हम लोगों के साथ नहीं हैं. वो जेल में हैं और जेल से अपने संदेश भेजते रहते हैं. दिल्ली और देश के लोगों के बारे में चिंता करते रहते हैं कि उनके लिए क्या करना चाहिए? इस बारे में पत्र और अपने संदेश से हम लोगों को सूचित करते रहते हैं.
सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध निराधार बेबुनियाद मामले बनाए गए, जिनका कोई सिर-पैर नहीं है. झूठे बयानों के आधार पर बनाए गए और इसके पीछे प्रधानमंत्री के मन में अरविंद केजरीवाल के प्रति दुर्भावना और बदले की भावना है. साथ ही प्रधानमंत्री को पता है कि अरविंद केजरीवाल शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, लोगों की दुश्वारियों को कम करने, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा और एक हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के जो काम कर रहे हैं, वह काम प्रधानमंत्री नहीं कर सकते हैं. इसलिए अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया गया.
'केजरीवाल ने जनता के लिए काम किया, इसलिए भेज दिया जेल' संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने के पीछे प्रमुख कारण उनका जनता को सहूलित देने वाले बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं की बस यात्रा व एक हजार रुपए, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा समेत अन्य काम हैं. केजरीवाल के इन कामों की बदौलत न सिर्फ दिल्ली में तीन बार लगातार हमारी सरकार बनी, बल्कि पंजाब में भी प्रचंड बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी. दिल्ली में केजरीवाल की सरकार 9 सालों में और पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने दो सालों में ऐसे काम करके दिखाए, जिसका उदाहरण पूरी दुनिया के देश दे रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति भारत आती हैं, तो केजरीवाल के बनाए सरकारी स्कूल देखने जाती हैं. पहले लोग कहते थे कि अमेरिका से सीखो, लेकिन केजरीवाल ने काम का ऐसा मॉडल दिया कि अमेरिका वाले कहते हैं कि केजरीवाल से सीखो कि कैसे मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल बनते हैं.
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि कोई सरकार अपने नागरिकों को फ्री बिजली भी दे सकती है. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में फ्री बिजली-पानी, बस यात्रा, एक हजार रुपए देने, फरिश्ते योजना लागू करने के बाद भी मुनाफे का बजट दिया. अभी दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने विधानसभा में मुनाफे का बजट पेश किया था. पूरे देश में दिल्ली एकमात्र राज्य है, जो इतने सारे काम करने के बावजूद मुनाफे का बजट देता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










