
लोकसभा की वेल में नारेबाजी कर रहे थे विपक्षी सांसद, पीएम मोदी ने थमा दिया पानी का गिलास, VIDEO
AajTak
सदन में विपक्षी नेता जोर-जोर से चिल्ला रहे थे. कुछ नेता वेल में जाकर भी नारेबाजी करने लगे. इस दौरान पीएम मोदी ने वेल में नारेबाजी कर रहे सांसदों को पानी का ग्लास बढ़ाया. पीएम ने पहले कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर को पानी का ग्लास दिया, लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में भाषण दिया. वो राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे. पीएम मोदी का भाषण दो घंटे से ज्यादा चला. इस दौरान विपक्ष पीएम मोदी के भाषण का विरोध कर रहा था. सदन में विपक्षी नेता जोर-जोर से चिल्ला रहे थे. कुछ नेता वेल में जाकर भी नारेबाजी करने लगे. इस दौरान पीएम मोदी ने वेल में नारेबाजी कर रहे सांसदों को पानी का गिलास बढ़ाया. पीएम ने पहले कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर को पानी का गिलास दिया, लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया. फिर उन्होंने दूसरे सांसद हिबी ईडन को पानी का गिलास बढ़ाया और उन्होंने लेकर पी लिया.
दरअसल, विपक्ष पीएम मोदी के भाषण के दौरान हंगामा कर रहा था, तब पीएम ने हेडफोन पहन लिया. इस दौरान बीच में उन्होंने पानी पिया और विपक्षी सांसदों को भी पानी के लिए पूछा. पीएम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हिबी ईडन केरल की एनार्कुलम सीट से कांग्रेस के सांसद हैं. वह इस सीट से लगातार दूसरी बार जीतकर संसद पहुंचे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में हिबी ईडन ने एर्नाकुलम से सीपीआई (एम) के पी. राजीव को 1.6 लाख से अधिक वोटों से हराया था.
पीएम ने कांग्रेस पर जमकर कसा तंज भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने देश की प्रगति को रोकने का आरोप भी कांग्रेस पर लगाया.
पीएम मोदी ने कहा, 'जैसे-जैसे भारत आगे बढ़ रहा है, स्वाभाविक है प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है और चुनौतियां भी बढ़ रही हैं. जिन्हें भारत की प्रगति से दिक्कत है, जो भारत की प्रगति को चुनौती के रूप में देखते हैं, वो गलत हथकंडे भी अपना रहे हैं. ये ताकतें भारत की डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी और डायवर्सिटी पर हमला कर रही हैं. और ये चिंता सिर्फ मेरी नहीं है, ये चिंता सिर्फ सरकार की नहीं है, देश की जनता और माननीय सुप्रीम कोर्ट तक सबकोई इन बातों से चिंतित है. सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा है वो कोट मैं सदन के सामने रखना चाहता हूं.'कांग्रेस के इकोसिस्टम पर हमला पीएम मोदी ने कहा, '2014 में सरकार में आने के बाद देश के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती कांग्रेस के साथ ही कांग्रेस का इकोसिस्टम भी रहा है. कांग्रेस की मदद से ये इकोसिस्टम 70 साल तक फला-फूला है. मैं आज इस इकोसिस्टम को चेतावनी देता हूं, मैं इस इकोसिस्टम को चेताना चाहता हूं कि इस इकोसिस्टम की जो हरकतें हैं, जिस तरह इकोसिस्टम ने ठान लिया है कि देश की विकास यात्रा को रोक देंगे, देश की प्रगति को डिरेल कर देंगे, मैं आज इकोसिस्टम को बता देना चाहता हूं कि उसकी हर साजिश का जवाब अब उसी की भाषा में मिलेगा. ये देश देशविरोधी साजिशों को कभी भी स्वीकार नहीं करेगा.'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



