
लोकल ट्रेन में कोहनी लगने से शुरू हुआ विवाद, महिला डिब्बे में जमकर हुई हाथापाई, Video
AajTak
करजत से मुंबई जा रही लोकल ट्रेन के महिला फर्स्ट क्लास डिब्बे में दो महिलाओं के बीच कोहनी लगने से विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई. कई महिलाओं ने बीच-बचाव किया लेकिन वे भी झगड़े में उलझ गईं. यात्रियों ने रेलवे पुलिस को सूचना दी लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.
करजत से मुंबई की तरफ जा रही एक लोकल ट्रेन में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया जब महिला फर्स्ट क्लास डिब्बे में सफर कर रही दो महिलाओं के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी.
घटना विक्रोली और घाटकोपर स्टेशन के बीच हुई. बताया गया कि दोनों महिलाओं के बीच कोहनी लगने को लेकर बहस शुरू हुई. ट्रेन में भीड़ ज्यादा थी, जिससे माहौल पहले से ही तनावपूर्ण था. थोड़ी ही देर में बहस ने गंभीर रूप ले लिया और दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर हाथ चला दिए.
लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच हुई मारपीट
झगड़ा बढ़ता देख पास खड़ी कुछ महिलाओं ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन वो भी विवाद में उलझ गईं. कुछ महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की हुई और एक महिला ने गुस्से में किसी अन्य यात्री के हाथ पर काट लिया. इस दौरान यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी. हालांकि यात्रियों का आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची जरूर लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया.
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस लापरवाही को लेकर महिला यात्रियों में नाराजगी देखी गई. ट्रेन में सफर कर रही कई महिलाओं ने कहा कि रेलवे को महिला डिब्बों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों. रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










